Google Analytics —— Meta Pixel

Bilaspur rain accident: नाला पार करते वक्त बह गई कार, परिवार बचा लेकिन मासूम तेजस न लौटा

Bilaspur rain accident: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में हरेली पर्व के दिन दर्दनाक हादसा हो गया। शिव मंदिर से दर्शन कर लौटते समय एक परिवार की कार तुंगन नाले के तेज बहाव में बह गई। हादसे के वक्त कार में कुल 9 लोग सवार थे। इनमें से 8 लोग किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए, लेकिन तीन साल का मासूम तेजस बहाव में बह गया। घटना सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम झलमला की है।

नाले में 3 फीट पानी, पुल पार करते वक्त कार बही

खम्हरिया निवासी मोहनलाल साहू अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ ग्राम उच्चभट्ठी स्थित शिव शक्ति पीठ मंदिर में दर्शन करने गया था। रात करीब 8 बजे वे दर्शन के बाद वापस लौट रहे थे। लौटते समय उनकी कार जैसे ही झलमला के तुंगन नाले पर पहुंची, वहां लगातार बारिश के कारण पुल पर लगभग 3 फीट पानी बह रहा था। (Bilaspur rain accident)

मोहनलाल ने पानी के तेज बहाव के बीच कार निकालने की कोशिश की, लेकिन कार संतुलन खो बैठी और करीब 60 फीट तक बह गई। कार में 2 पुरुष, 2 महिलाएं और 5 बच्चे सवार थे। हादसे के बाद सभी ने किसी तरह कार के दरवाजे खोलकर खुद को बाहर निकाला। चार बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

तेज बहाव में बह गया तीन साल का तेजस

हादसे में मोहनलाल का तीन वर्षीय बेटा तेजस पानी में बह गया। उसकी मां ने उसे पकड़ रखा था, लेकिन तेज बहाव के कारण हाथ छूट गया। आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए पहुंचे। सूचना मिलने पर सीपत TI गोपाल सतपथी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। (Bilaspur rain accident)

अंधेरा होने के कारण रात में खोजबीन में काफी परेशानी हुई। ग्रामीण युवाओं ने भी मशक्कत की, लेकिन तेजस का कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार सुबह से SDRF की टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। (Bilaspur rain accident)

यह भी पढ़ें :- Heavy rain Chhattisgarh: बिलासपुर में करंट से रिटायर्ड प्रोफेसर की मौत, पेंड्रा में पुलिया बहने से 6 गांवों का संपर्क टूटा

Back to top button
error: Content is protected !!