Bilaspur murder case: पति की हत्या के लिए जीजा को दी 1 लाख की सुपारी, शराब पार्टी में पत्थर से सिर कुचलकर मारा गया साढ़ू

Bilaspur murder case: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। चौंकाने वाली बात यह रही कि हत्या की साजिश मृतक की पत्नी ने अपने जीजा के साथ मिलकर रची थी। महज 1 लाख रुपए की सुपारी में पति को मौत के घाट उतार दिया गया। यह सनसनीखेज मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।
17 जुलाई को आरोपी राजाबाबू खूंटे ने अपने साढ़ू साहिल पटेल को चिकन-शराब पार्टी के बहाने हिर्री माइंस इलाके के डोलोमाइट खदान में बुलाया। वहां उसे खूब शराब पिलाई और फिर पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। साहिल की नग्न लाश खदान में पड़ी मिली थी।
यह भी पढ़ें :- Bilaspur rain accident: नाला पार करते वक्त बह गई कार, परिवार बचा लेकिन मासूम तेजस न लौटा
साहिल पटेल की वर्षा खूंटे से कुछ साल पहले लव मैरिज हुई थी। दोनों ग्राम तिफरा में रहते थे। शादी के बाद साहिल शराब का आदी हो गया और वर्षा से मारपीट करता था। परेशान होकर वर्षा ने अपनी मां के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। वर्षा ने अपने जीजा से पति की हत्या के लिए 1 लाख में सौदा तय किया और पहले ही 8 हजार रुपये एडवांस दे दिए गए। (Bilaspur murder case)
इसके बाद राजाबाबू ने अपने दोस्त के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
हत्या के अगले दिन सुबह हिर्री माइंस में काम करने वाले मजदूरों ने युवक की नग्न लाश देखी और पुलिस को सूचना दी। मृतक का चेहरा पत्थर से बुरी तरह कुचला हुआ था। पास में ही शराब की खाली बोतल और चिकन के अवशेष भी मिले।
पुलिस ने शराब की बोतल से जांच शुरू की। तिफरा स्थित सब्जी मंडी के पास की शराब दुकान के CCTV फुटेज से 3 बाइक सवार युवकों की पहचान हुई, जो शराब और चिकन ले जाते दिखे। (Bilaspur murder case)
एसएसपी रजनेश सिंह के अनुसार, पुलिस ने इस हत्याकांड की जांच के लिए 100 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले और मोबाइल लोकेशन को ट्रैक किया। इसी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल पत्थर, बाइक और चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पूरे मामले में पत्नी, उसकी मां और जीजा को गिरफ्तार कर लिया गया है। (Bilaspur murder case)



