Google Analytics —— Meta Pixel

RRB Paramedical Recruitment 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड ने पैरा मेडिकल विभाग में 434 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की, नर्सिंग अधीक्षक के सर्वाधिक पद

RRB Paramedical Recruitment 2025: पटना। रेलवे मंत्रालय के अधीन रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पैरा मेडिकल विभाग के तहत 434 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार www.rrbpatna.gov.in के माध्यम से 9 अगस्त से 8 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर आधारित होगी।

यह भी पढ़ें :- Cash seized at Mughal Sarai: गुरुमुखी एक्सप्रेस में सफर कर रहे युवक के पास से 29.67 लाख रुपये बरामद, दस्तावेज नहीं दिखा पाया

RRB Paramedical Recruitment 2025: सबसे ज्यादा 272 पद नर्सिंग अधीक्षक के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा डायलायसिस तकनीशियन (4), स्वास्थ्य एवं मलेरिया निरीक्षक ग्रेड-2 (33), फार्मासिस्ट एंट्री ग्रेड (105), रेडियोग्राफर एक्स-रे तकनीशियन (4), ईसीजी तकनीशियन (4) और लेबोरेटरी सहायक ग्रेड-2 (12) पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

RRB Paramedical Recruitment 2025: उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। योग्यता के तौर पर संबंधित पद के अनुसार 12वीं, डिप्लोमा या डिग्री होना अनिवार्य है। आवेदन के समय उम्मीदवार को देशभर के किसी एक RRB का चयन करना होगा। पटना निवासी उम्मीदवार RRB पटना का चयन कर सकते हैं।

RRB Paramedical Recruitment 2025: आरक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये और अन्य वर्गों के लिए 500 रुपये निर्धारित किया गया है। साथ ही RRB ने उम्मीदवारों को फर्जी दलालों और एजेंटों से सतर्क रहने की सलाह दी है।

रिक्त पदों का विवरण और वेतनमान:

  • नर्सिंग अधीक्षक – 272 पद (₹44,900)
  • डायलायसिस तकनीशियन – 4 पद (₹35,400)
  • स्वास्थ्य एवं मलेरिया निरीक्षक ग्रेड-2 – 33 पद (₹35,400)
  • फार्मासिस्ट (एंट्री ग्रेड) – 105 पद (₹29,200)
  • रेडियोग्राफर एक्स-रे तकनीशियन – 4 पद (₹29,200)
  • ईसीजी तकनीशियन – 4 पद (₹25,500)
  • लेबोरेटरी सहायक ग्रेड-2 – 12 पद (₹21,700)
Back to top button
error: Content is protected !!