CG New Ministers Department: विभागों का हुआ विभाजन, जानिए किस मंत्री को मिली कौन सी जिम्मेदारी
CG New Ministers Department : लंबे समय से चल रहे इंतजार के बाद आखिरकार आज साय मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया। प्रदेश को आज तीन नए मंत्री मिले हैं।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh Crimes News : फोन पर बातचीत के बाद युवती का खौफनाक कदम, ब्लेड से 21 वार कर काटी हाथ की नस

नवनियुक्त मंत्रियों को मिले विभाग
गजेन्द्र यादव – स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य।
गुरु खुशवंत साहेब – कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास।
राजेश अग्रवाल – पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व।
पुराने मंत्रियों के विभागों में फेरबदल
मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही कुछ मंत्रियों के विभागों में बदलाव भी किया गया है।
टंकराम वर्मा – अब उनके पास राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास के साथ-साथ उच्च शिक्षा विभाग की भी जिम्मेदारी होगी। हालांकि उनसे खेल एवं युवा कल्याण विभाग वापस लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव को सौंप दिया गया है।
लखनलाल देवांगन – उनका कद बढ़ाते हुए उन्हें अब आबकारी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। यह विभाग पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पास था। साथ ही, उन्हें पूर्व में मिले सभी विभाग भी यथावत रहेंगे। (CG New Ministers Department)
शपथ ग्रहण समारोह
आज राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल रमेन डेका ने गजेन्द्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल को मंत्री पद की शपथ दिलाई।
बता दें कि, दुर्ग शहर के विधायक गजेंद्र यादव, अंबिकापुर के विधायक राजेश अग्रवाल और आरंग के विधायक गुरु खुशवंत साहेब को आज साय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। जहां आज राजभवन में राज्यपाल रमेन डेका ने उन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाई। (CG New Ministers Department)



