IND vs PAK Asia Cup 2025: मोहसिन नकवी के हाथों टीम इंडिया ने ट्रॉफी लेने से किया इनकार, पाकिस्तान की हुई घनघोर बेइज्जती
IND vs PAK Asia Cup 2025: दुबई में खेले गए एशिया कप 2025 फाइनल (IND vs PAK Asia Cup 2025) में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर 9वीं बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। लेकिन जीत के बाद एक बड़ा विवाद सामने आया। टीम इंडिया ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया।
यह भी पढ़े :- Shardiya Navratri 2025 Day 7: सप्तमी पर मां कालरात्रि की आराधना, इस तरह करें माता को प्रसन्न
नकवी पाकिस्तान सरकार में मंत्री भी हैं और उन्होंने पहले भारत और भारतीय खिलाड़ियों पर कई विवादित बयान दिए थे। इसी वजह से टीम इंडिया ने उनके हाथ से ट्रॉफी स्वीकार करने से मना कर दिया।
विवादास्पद प्रेजेंटेशन सेरेमनी
फाइनल मुकाबला खत्म होने के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी लगभग सवा घंटे तक टलती रही। नकवी जिद पर अड़े रहे कि ट्रॉफी वही देंगे, क्योंकि ACC के नियमों के अनुसार अध्यक्ष ही यह जिम्मेदारी निभाता है। नतीजा यह हुआ कि भारतीय खिलाड़ियों ने न सिर्फ ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया, बल्कि विजेता मेडल भी नहीं लिए।
इन खिलाड़ियों ने जरूर लिए अवॉर्ड
हालांकि, भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत अवॉर्ड जरूर स्वीकार किए, जिन्हें अमीरात क्रिकेट बोर्ड और अन्य अधिकारियों ने दिया:
शिवम दुबे – गेम चेंजर अवॉर्ड
कुलदीप यादव – वैल्यू प्लेयर अवॉर्ड (15,000 डॉलर)
तिलक वर्मा – प्लेयर ऑफ द मैच
अभिषेक शर्मा – प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट (15,000 डॉलर, ट्रॉफी और कार)
बिना ट्रॉफी के जश्न
IND vs PAK Asia Cup 2025 सेरेमनी खत्म होने के बाद जब नकवी और अधिकारी स्टेज से उतर गए, तब पूरी भारतीय टीम स्टेज पर पहुंची और बिना ट्रॉफी के ही जश्न मनाया। खिलाड़ियों ने ट्रॉफी उठाने की नकल करते हुए तस्वीरें खिंचवाईं और मजेदार माहौल बनाया।
सूर्या ने ली चुटकी
सोशल मीडिया पर सूर्या और तिलक वर्मा की एक AI से बनी तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वे एशिया कप ट्रॉफी थामे नजर आ रहे हैं। इस पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि आपने ट्रॉफी नहीं देखी? उन्होंने तो ले ली। टीम मंच पर बैठी थी और अभिषेक व शुभमन पहले ही ट्रॉफी के साथ फोटो पोस्ट कर चुके हैं। वो तस्वीर ही हमारी जीत का सबूत है।



