Google Analytics —— Meta Pixel

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बड़ा धमाका, 15 लोगों की मौत, कई घायल

Blast in Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक केमिकल फैक्ट्री में गैस रिसाव से बड़ा हादसा हो गया। फैसलाबाद जिले के मलिकपुर इलाके में हुए इस धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि फैक्ट्री में आग लग गई और आसपास की कई इमारतें ढह गई। हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य घायल हैं। घटना लाहौर से करीब 130 किलोमीटर दूर हुई। फैसलाबाद के डिप्टी कमिश्नर राजा जहांगीर अनवर के मुताबिक फैक्ट्री के परिसर में गैस रिसाव के चलते धमाका हुआ, जिससे पूरी बिल्डिंग और आसपास की इमारतें भी गिर गई। रेस्क्यू टीमों ने अब तक मलबे से 15 शव बरामद किए हैं और सात घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

यह भी पढ़ें:- ट्रक-बुलेट की टक्कर में फौजी समेत 3 दोस्तों की मौत, 48 घंटे में 10 युवाओं की गई जान

अधिकारियों को आशंका है कि मलबे के नीचे और लोग दबे हो सकते हैं। पंजाब के पुलिस इंस्पेक्टर जनरल डॉ. उस्मान अनवर ने रेस्क्यू 1122, फायर ब्रिगेड और अन्य एजेंसियों को राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक शुरुआती अनुमान बॉयलर फटने का था, लेकिन कमिश्नर कार्यालय ने स्पष्ट किया कि फैक्ट्री में कोई बॉयलर मौजूद ही नहीं था। गैस लीक के कारण एक फैक्ट्री में आग लगी और पास की तीन अन्य फैक्ट्रियां भी इसकी चपेट में आ गई। पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और फैसलाबाद कमिश्नर से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। (Blast in Pakistan)

हरदोई के स्कूल में गैस रिसाव से हड़कंप

वहीं दो दिन पहले उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के लायंस पब्लिक स्कूल में भी गैस रिसाव की घटना ने हड़कंप मचा दिया था। गुरुवार सुबह अचानक गैस फैलने से स्कूल में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। 25 से ज्यादा बच्चे इसकी चपेट में आकर बीमार हो गए। कुछ छात्र बेहोश हो गए, जबकि कई को उल्टी, खांसी और चक्कर आने की शिकायत हुई। टीचर्स और स्टाफ ने तुरंत बच्चों को कक्षाओं से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। प्रभावित बच्चों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। डॉक्टर लगातार निगरानी में रखे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। SDM ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।  

Back to top button
error: Content is protected !!