महंगाई का झटका: कमर्शियल LPG सिलेंडर फिर महंगा, जानिए नई कीमतें
LPG Cylinder Price Hike: आज जून महीने की शुरुआत आम लोगों के लिए महंगाई के एक और झटके के साथ हुई है। तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी (LPG Cylinder Price Hike)
कर दी है। नई दरें 1 जून से लागू हो गई हैं। हालांकि घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
नई कीमतों के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 42 रुपये बढ़कर 3,113.50 रुपये हो गई है। वहीं कोलकाता में इसकी कीमत 53.50 रुपये बढ़कर 3,255.50 रुपये प्रति सिलेंडर पहुंच गई है। इसके अलावा 5 किलोग्राम फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडर के दाम में भी 11 रुपये की वृद्धि की गई है, जिसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत 821.50 रुपये हो गई है। (LPG Cylinder Price Hike)
एक महीने में दूसरी बार बढ़े दाम
गौरतलब है कि गैस कंपनियों ने लगातार दूसरे महीने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है। इससे पहले 1 मई को भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम में भारी इजाफा किया गया था। कमर्शियल सिलेंडरों का उपयोग मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और छोटे व्यवसायों में होता है। ऐसे में कीमत बढ़ने का असर खाद्य पदार्थों और सेवाओं की लागत पर भी पड़ सकता है।
घरेलू उपभोक्ताओं को राहत
कमर्शियल गैस महंगी होने के बावजूद घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत 913 रुपये पर स्थिर है। इससे लाखों परिवारों को फिलहाल राहत मिली है।
वैश्विक परिस्थितियों का असर
विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक ऊर्जा बाजार में अस्थिरता के कारण कच्चे तेल एवं एलपीजी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। आयात लागत बढ़ने और आपूर्ति प्रभावित होने के चलते तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने का फैसला किया है।
यह भी पढ़े :- काव्य महाकुंभ 2026 में सुषमा प्रेम पटेल को मिला “शब्द शिखर सम्मान 2026”



