Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ न्यूज : जनपद सीईओ व सहायक परियोजना अधिकारियों का हुआ तबादला, आदेश पत्र के शब्दों में गंभीर त्रुटियां, प्रदेश का नाम व राज्यपाल भी नहीं लिखा गया सही

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में जनपद व जिला पंचायत स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO) एवं सहायक परियोजना अधिकारियों का तबादला किया गया है।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी तबादला आदेश पत्र में गंभीर त्रुटियां सामने आई हैं। आदेश पत्र में शब्दों की कई गलतियां होने के साथ-साथ राज्य का नाम छत्तीसगढ़ और राज्यपाल शब्द को भी सही ढंग से नहीं लिखा गया है। प्रशासनिक दस्तावेज में हुई इन चूकों को लेकर सवाल उठ रहे हैं, जबकि यह आदेश विभाग के उच्च स्तर से जारी किया गया है।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, नवा रायपुर द्वारा जारी आदेश में प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

विभागीय सूत्रों के अनुसार इस फेरबदल का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में गति लाना और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है। संबंधित अधिकारियों को शीघ्र नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़े :- दुर्ग को बड़ी सौगात, बनेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, पं. रविशंकर शुक्ल परिसर का होगा कायाकल्प

Back to top button
error: Content is protected !!