Google Analytics —— Meta Pixel

Lucknow Fire News – शॉर्ट सर्किट से गई 15 छात्रों की जान! घटनास्थल पर पहुंचे सीएम

Lucknow Fire News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां अलीगंज क्षेत्र स्थित एक कोचिंग सेंटर में कथित तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण 15 छात्रों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य छात्र घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना (Lucknow Fire News) पर समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav ने गहरा दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि इस हादसे में जान गंवाने वाले छात्रों को श्रद्धांजलि और पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना। उन्होंने सरकार से घायलों के बेहतर इलाज और घटना की ईमानदार जांच की मांग की।

हादसे की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना पूर्व निर्धारित दौरा रद्द कर तुरंत लखनऊ पहुंचने का फैसला किया। मुख्यमंत्री घटनास्थल अलीगंज पहुंचकर हालात का जायजा लेने वाले हैं।

King George’s Medical University (KGMU) के ट्रॉमा सेंटर के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अमिया अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में 21 से 22 बच्चों को लाया गया, जिनमें 15 बच्चों को मृत अवस्था में लाया गया था। पांच घायलों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। दो बच्चों ने जान बचाने के लिए ऊंचाई से छलांग लगाई थी, जिससे उनकी पीठ में गंभीर चोटें आई हैं। उनका CT स्कैन कराया गया है।

KGMU के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि अस्पताल में भर्ती सभी घायलों का इलाज जारी है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। दो लोगों को फ्रैक्चर की शिकायत है, लेकिन वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

प्रशासन ने हादसे (Lucknow Fire News) के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। यह घटना सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। 

यह भी पढ़े :- कल साय कैबिनेट की अहम बैठक, मानसून सत्र, अनुपूरक बजट और तबादला नीति समेत कई बड़े मुद्दों पर होगा मंथन

Back to top button
error: Content is protected !!