Google Analytics —— Meta Pixel

बस्तर की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, IPS बद्रीनारायण मीणा बने नए आईजी

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बद्रीनारायण मीणा को बस्तर रेंज का नया पुलिस महानिरीक्षक (IG) नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को बस्तर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा तंत्र को और अधिक मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, नक्सल प्रभावित और संवेदनशील माने जाने वाले बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा रणनीति को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है। नए आईजी के नेतृत्व में पुलिसिंग को अधिक सशक्त, तकनीकी रूप से उन्नत और सक्रिय बनाने पर विशेष जोर रहेगा।

गौरतलब है कि बस्तर रेंज में लंबे समय से नक्सल गतिविधियों पर नियंत्रण और सुरक्षा अभियानों को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में नए नेतृत्व से सुरक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री साय ने यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में सफल ट्राइबल यूथ हॉस्टल के विद्यार्थियों से की मुलाकात

Back to top button
error: Content is protected !!