Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारियों का तबादला

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के अधिकारियों के बीच बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के अनुसार 19 अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इस फेरबदल में कई जिलों के जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO), नगर निगम आयुक्तों, अपर कलेक्टरों और विभिन्न विभागों में पदस्थ अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। आदेश के तहत स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण, मार्कफेड, नागरिक आपूर्ति निगम, भू-अभिलेख, नगरीय प्रशासन और पंचायत विभाग सहित कई महत्वपूर्ण विभागों में नई पदस्थापनाएं की गई हैं।

आदेश के अनुसार इन्द्रजीत बर्मन को जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाईगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं में अपर संचालक बनाया गया है। वहीं राजीव कुमार पाण्डेय को भिलाई नगर निगम आयुक्त से उच्च शिक्षा संचालनालय में अपर संचालक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी तरह गोकुल राम रावटे को जिला पंचायत जांजगीर-चांपा से जिला पंचायत मुंगेली का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है, जबकि आशुतोष चतुर्वेदी को कोरिया से बलरामपुर-रामानुजगंज जिला पंचायत का CEO नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा अरुण कुमार वर्मा को धमतरी नगर निगम का आयुक्त, ऋषिकेश तिवारी को जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाईगढ़ का CEO तथा विनय कुमार पोयाम को जिला पंचायत जांजगीर-चांपा का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित समय में नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर इसकी जानकारी विभाग को उपलब्ध कराएं।

यह भी पढ़े :- Rashifal 8 July 2026: आज बुधवार का राशिफल, क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आपका दिन, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

Back to top button
error: Content is protected !!