केंद्रीय मंत्रियों के आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक ने 26वें दिन तोड़ा अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike : पेपर लीक और शिक्षा सुधारों की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर से शुरू हुआ विरोध-प्रदर्शन गुरुवार देर रात एक बड़े घटनाक्रम के साथ विराम की ओर बढ़ा।
26 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात और सरकार के आश्वासन के बाद अपना अनशन समाप्त कर दिया।गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में देर रात केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने वांगचुक से मुलाकात की। मंत्रियों ने उन्हें सरकार का भरोसा पत्र पढ़कर सुनाया और जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। (Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike)
शांति और वार्ता के बाद लिया निर्णय: वांगचुक अनशन समाप्त करने के बाद सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी बात रखी। उन्होंने लिखा:
“केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, डॉ. जितेंद्र सिंह और लेह-लद्दाख की शीर्ष संस्था के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में मैंने आखिरकार 26 दिनों बाद अपना अनशन तोड़ा है। इससे पहले विभिन्न राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने मुलाकात व पत्र के जरिए अनशन समाप्त करने का आग्रह किया था।”
पीएम मोदी की प्रतिक्रिया और डॉक्टरों की सलाहप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त करने पर राहत व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने लिखा कि सोनम वांगचुक को डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अपनी दिनचर्या का पालन करना चाहिए और जल्द से जल्द अपना स्वास्थ्य व वजन बहाल करना चाहिए।
सरकार का आश्वासन: मुकदमे और मुआवजे पर सकारात्मक रुख
मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो और अन्य प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सरकार का रुख स्पष्ट किया। नड्डा ने कहा कि सरकार जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों तथा हाल ही में संसद मार्च में शामिल हुए युवाओं के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने पर सकारात्मक विचार कर रही है।
इसके साथ ही, केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सरकार NEET पेपर लीक मामले और शिक्षा सुधारों पर संसद में विस्तृत चर्चा के लिए तैयार है। हाल ही में NEET धांधली से आहत होकर आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग पर भी सरकार सहानुभूतिपूर्वक विचार कर रही है। (Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike)



