Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन एक्टिव रहेगा मानसून: कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। खराब मौसम के दौरान लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

अगले 3 दिनों का मौसम (26 से 28 जुलाई)

  • 26 और 27 जुलाई: प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना।
  • 28 जुलाई: कई इलाकों में मूसलाधार बारिश के साथ बिजली गिरने (वज्रपात) और गरज-चमक का अलर्ट।

बीते 24 घंटे का हाल

  • सामान्य से कम बारिश: इस सीजन में अब तक प्रदेश में औसत बारिश 19% कम दर्ज की गई है।
  • रायपुर और दुर्ग: अधिकतम तापमान 30.8°C दर्ज किया गया।
  • पेंड्रारोड: सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.6°C रिकॉर्ड हुआ।

क्यों हो रही है इतनी बारिश?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे क्षेत्रों में एक निम्न दबाव का क्षेत्र (Low-Pressure Area) बना हुआ है। इस सिस्टम के कारण छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर नमी आ रही है, जिससे अगले 2 से 3 दिनों तक मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहेगा।

यह भी पढ़े :- नशे में धुत स्कूल पहुंचे शिक्षक, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, BEO से शिकायत

Back to top button
error: Content is protected !!