जी केबिन चरोदा शक्ति केन्द्र में संगठनात्मक बैठक एवं “मन की बात” कार्यक्रम आयोजित
भिलाई 3 / चरोदा । भारतीय जनता पार्टी चरोदा मंडल अंतर्गत जी केबिन चरोदा शक्ति केन्द्र क्र. 11 में आज दिनांक 26 जुलाई 2026 को बूथ क्रमांक 279, 280, 281, 282 एवं 283 के कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक के साथ ही उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं वार्डवासियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” का 136वां संस्करण का सामूहिक श्रवण किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश संयोजक एवं चरोदा मंडल प्रभारी श्री बिजेंद्र सिंह जी, चरोदा मंडल अध्यक्ष ए. गौरीशंकर , मंडल महामंत्री राजेश मोर्या जी, मंडल उपाध्यक्ष एवं शक्ति केन्द्र प्रभारी प्रमिला तांडी जी, वार्ड पार्षद नंदिनी जांगड़े तथा छाया पार्षद पार्थो बाग जी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष नवीन सेनापति, भुपेंद्र भोंडेकर, सोमवारू मांझी, नवीन थापा एवं विकास तांडी, बूथ पालक अवध राम एवं पुरन सिंह जी, महिला प्रमुख व्ही. मंगा, मन की बात प्रमुख सुमित्रा सिन्हा जी सहित टी. आदि लक्ष्मी, पी. सुजाता, लता डहरिया, गणेश ठाकरे, कमल जागंडे, कुंदन बाग, कृष्णा मंगेश्कर, तिरिथ राम, नारायण पासी, जहरलाल, दिनेश कुमार, सावन, नारद साहू एवं प्रभात महर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।
संगठनात्मक बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने तथा जनसंपर्क के माध्यम से आम नागरिकों तक केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई।
इसके पश्चात सभी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम के माध्यम से दिए गए संदेशों एवं प्रेरक विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
यह भी पढ़े :- राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने का निर्णय सार्वजनिक जीवन के लिए प्रेरणादायी – मुख्यमंत्री साय



