Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़: वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 7 IFS अफसरों का तबादला

IFS Transfer : छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से भारतीय वन सेवा (IFS) के सात वरिष्ठ अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। विभाग द्वारा इस संबंध में नई पदस्थापना के आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।

इन अधिकारियों को सौंपी गई नई जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार स्थानांतरण सूची में निम्नलिखित अधिकारियों के नाम शामिल हैं:

  • संजीता गुप्ता (1997 बैच)
  • अमरनाथ प्रसाद (1998 बैच)
  • एस. वेंकटाचलम (2005 बैच)
  • अभिषेक कुमार सिंह (2009 बैच)
  • गुरुनाथन एन. (2012 बैच)
  • प्रणय मिश्रा (2013 बैच)
  • रमेश कुमार जांगड़े (2013 बैच)

तत्काल प्रभाव से पदभार ग्रहण करने के निर्देश

विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सभी स्थानांतरित अधिकारियों को अपने नवीन पदस्थ स्थानों पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालना होगा। (IFS Transfer)

विभाग का मानना है कि इस नवीन पदस्थापना एवं प्रशासनिक पुनर्गठन से विभागीय कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, बेहतर समन्वय और कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। (IFS Transfer)

यह भी पढ़े :- इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, NDA सांसदों ने नारेबाज़ी कर किया स्वागत

Back to top button
error: Content is protected !!