Google Analytics —— Meta Pixel

शिवलिंग पर टिप्पणी मामला: क्रिश्चियन फोरम के अरुण पन्नालाल गिरफ्तार, कोर्ट ने खारिज की जमानत

रायपुर। सनातन धर्म के देवी-देवताओं और शिवलिंग को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में क्रिश्चियन फोरम से जुड़े अरुण पन्नालाल गौतम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को जिला न्यायालय में पेश किया, जहां से अदालत ने जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया।

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने दर्ज कराई थी शिकायत

इस मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी और विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बृजेश पाण्डेय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सिविल लाइन थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि पन्नालाल द्वारा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणियां की गई हैं।

21 अगस्त को होगी अगली पेशी

प्राप्त शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। जांच के दौरान साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने जमानत का प्रयास किया, लेकिन अदालत ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए आवेदन निरस्त कर दिया। कोर्ट के आदेशानुसार आरोपी को अब 21 अगस्त को पुनः न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़े :- ‘मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं…’: IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में बोले PM मोदी, मुस्कुरा उठे छात्र

Back to top button
error: Content is protected !!