Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ : लोक निर्माण विभाग में बड़ा प्रमोशन, 21 सहायक अभियंता बने कार्यपालन अभियंता

नवा रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग ने विभागीय अधिकारियों के पदोन्नति का आदेश जारी किया है। 30 अगस्त 2026 को जारी आदेश के तहत लोक निर्माण विभाग के 21 सहायक अभियंता (सिविल) को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से कार्यपालन अभियंता (सिविल) के पद पर पदोन्नत किया गया है।

पदोन्नति वेतन मैट्रिक्स लेवल-13 (₹67,300–₹2,13,100) में की गई है। पदोन्नत अधिकारियों में रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर, कोटा, दन्तेवाड़ा, मनेन्द्रगढ़, रायगढ़, राजनांदगांव, तिल्दा और राजिम सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में पदस्थ अधिकारी शामिल हैं।

पदोन्नत अधिकारियों की सूची

1. एल.एन.एस. राठौर — सेतु परिक्षेत्र रायपुर
2. रामनारायण उसेण्डी — उपसंभाग दोरनापाल
3. बृजभूषण सिंह — संभाग क्रमांक-2, बिलासपुर
4. दलगंजन रामचन्द साय — उपसंभाग जांजगीर
5. चंद्रभार सिंह करवार — उपसंभाग कोटा
6. मधु कुमार भौर्य — उपसंभाग दन्तेवाड़ा
7. क्षीरसागर सेठ — सेतु उपसंभाग मनेन्द्रगढ़
8. मोहन सिंह नागरे — रा.रा. उपसंभाग मनेन्द्रगढ़
9. नेमेधन राम भगत — उपसंभाग रायगढ़
10. राजेन्द्र प्रसाद — छ.ग. मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन, बिलासपुर
11. अजय शिशील नाथ — रा.रा. परिक्षेत्र रायपुर
12. लावण्य पुष्प परगनिहा — कार्यालय प्रमुख अभियंता, रायपुर
13. सत्येन्द्र साहू — सर्वे उपसंभाग रायपुर
14. के. विग्नेश कुमार — उपसंभाग क्रमांक-2, रायपुर
15. अहमद नवाज दानिश — उपसंभाग तिल्दा
16. स्मिता मिश्रा पाणिग्राही — उपसंभाग क्रमांक-1, राजनांदगांव
17. हर्षद साहू — कार्यालय प्रमुख अभियंता, रायपुर
18. करन पन्दीरला — सेतु उपसंभाग दन्तेवाड़ा
19. आदित्य ग्रोवर — उपसंभाग क्रमांक-1, बिलासपुर
20. रोशन कुमार साहू — कार्यालय प्रमुख अभियंता, रायपुर
21. मनीष कुमार साहू — उपसंभाग राजिम

शासन के इस आदेश से लोक निर्माण विभाग में कार्यपालन अभियंताओं के स्तर पर महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव हुआ है। पदोन्नति के बाद अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां विभागीय कार्यों के संचालन और निर्माण गतिविधियों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

यह भी पढ़े :- समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर मुस्लिम समाज की बैठक 1 सितंबर को रायपुर में

Back to top button
error: Content is protected !!