Google Analytics —— Meta Pixel

Big Accident : खाना और गिफ्ट बांटने के दौरान भगदड़, 31 लोगों की मौत, 7 घायल

Big Accident : नाइजीरिया के पोर्ट हरकोर्ट शहर में एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां चर्च में एक प्रोग्राम के दौरान भगदड़ मच गई। हादसे में 31 लोगों की मौत हो गई। जबकि 7 लोग घायल हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक मरने वालों (Big Accident) में ज्यादातर बच्चे हैं। चर्च से बाहर निकाले गए बच्चों को ऑक्सीजन मास्क देकर जान बचाई गई।

यह भी पढ़ें:- Suryadev: इस तरह करें भगवान सूर्य की आराधना, पूरी होगी हर मनोकामना

नाइजीरिया के नागरिक सुरक्षा कोर ने कहा कि चर्च में शनिवार को प्रोग्राम था। इसमें खाना और लोगों को गिफ्ट बांटने का प्लान भी था। गिफ्ट बांटे जाने के दौरान ही चर्च में भगदड़ मच गई, जिससे यह बड़ा (Big Accident) हादसा हो गया। खाना और गिफ्ट बांटने के दौरान भीड़ एक-दूसरे पर टूट पड़ी। हादसे की वजह यही बताई जा रही है।

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि गिफ्ट लेने पहुंचे सैकड़ों लोगों ने गेट तोड़ दिया। इसके बाद चर्च में भगदड़ मच गई। गिफ्ट लेने के लिए लोग एक दूसरे के ऊपर चढ़ने लगे। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति (Big Accident) को काबू में किया। हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। साथ ही भगदड़ के असली कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!