Google Analytics —— Meta Pixel

इसरो ने लॉन्च किया PSLV-C54 रॉकेट, नैनो उपग्रहों के साथ पृथ्वी की कक्षा में करेगा स्थापित

PSLV-C54 Launch: तमिलनाडु में इसरो ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में PSLV-C54 रॉकेट लॉन्च किया। इसे ओशनसैट-3 के नाम से भी जाना जाता है। साथ ही आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 8 नैनो उपग्रहों को लॉन्च किया गया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का लोकप्रिय रॉकेट पीएसएलवी-सी54 इसे आठ अन्य नैनो उपग्रहों के साथ पृथ्वी की कक्षा में स्थापित करेगा। यह प्रक्षेपण श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से किया गया।

यह भी पढ़ें:- गुजरात के लिए BJP ने जारी किया घोषणापत्र, 5 साल में 20 लाख नौकरियां देने समेत किए कई वादे

बता दें कि 44.4 मीटर ऊंचे रॉकेट का यह पीएसएलवी-एक्सएल प्रारूप है, जिसमें 321 टन लिफ्ट ऑफ मास यानी खुद रॉकेट, बूस्टर, प्रोपेलेंट, उपग्रह व उपकरणों को अंतरिक्ष में ले जाने की क्षमता है। रॉकेट की यह 24वीं उड़ान है। इसरो के वैज्ञानिक इसे अब तक के सबसे लंबे मिशन में से एक मान रहे हैं। इसमें रॉकेट दो कक्षाओं में उपग्रह ले जाएगा। प्रक्षेपण के 20 मिनट बाद ओशियन-सैट धरती से 742 किमी की ऊंचाई पर छोड़ा जाएगा। इसके बाद रॉकेट पृथ्वी की ओर लाया जाएगा और 516 से 528 किमी ऊंचाई पर बाकी उपग्रह छोड़े जाएंगे। (PSLV-C54 Launch)

PSLV-C54 प्रक्षेपण यान में इस्तेमाल होने वाले टू-ऑर्बिट चेंज थ्रस्टर्स (ओसीटी) का उपयोग करके कक्षाओं को बदलने के लिए रॉकेट को शामिल करेगा। अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट को ऑर्बिट-1 में अलग किया जाएगा जबकि यात्री पेलोड को ऑर्बिट-2 में अलग किया जाएगा। इस मिशन का प्राथमिक पेलोड एक पृथ्वी-अवलोकन उपग्रह (ES-06 या ओशनसैट-3) है जो ओशनसैट श्रृंखला में इसरो की तीसरी पीढ़ी का उपग्रह है। इसरो ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि यह उन्नत पेलोड विनिर्देशों के साथ-साथ अनुप्रयोग क्षेत्रों के साथ ओशनसैट -2 अंतरिक्ष यान की निरंतरता सेवाएं प्रदान करना है।  (PSLV-C54 Launch)
इससे पहले 18 नवंबर को भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट विक्रम-S लॉन्च किया गया था। ये रॉकेट आवाज की गति से पांच गुना ज्यादा स्पीड से अंतरिक्ष की ओर गया। बता दें कि आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में भारत का पहला निजी रॉकेट ‘विक्रम-एस’ का प्रक्षेपण हुआ। यह स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा बनाया गया है, जिसके मिशन का नाम ‘प्रारंभ’ रखा गया है। विक्रम-एस रॉकेट ने श्रीहरिकोटा में ISRO के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरी। (PSLV-C54 Launch)
Back to top button
error: Content is protected !!