Google Analytics —— Meta Pixel

कछार में चिमनी गिरने से 5 लोगों की मौत, 6 घायल

Assam Accident News: असम के कछार जिले के कलैन इलाके में ईंट भट्ठा चिमनी गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई है। कछार जिले के पुलिस अधीक्षक नुमल महट्टा ने कहा कि हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि हादसे में 6 अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में बाघ के हमले में खेत में काम कर रही एक महिला की मौत हो गई। वन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी बी आर सिरसाम ने कहा कि यह घटना शुक्रवार दोपहर वारा सिवनी वन परिक्षेत्र अंतर्गत नंदगांव में हुई। मृतक महिला की पहचान लक्ष्मी उइके के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घटना के समय वह खेत पर काम कर रही थी।

यह भी पढ़ें:- TMC नेता के घर में विस्फोट, 3 लोगों की मौत

इधर, पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के अर्जुन नगर में तृणमूल कांग्रेस के बूथ अध्यक्ष राजकुमार मन्ना के घर में विस्फोट हुआ है, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घमाका इतना जोरदार था कि पूरा घर ढह गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जबकि गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। (Assam Accident News)

बता दें कि हादसे में बूथ अध्यक्ष राजकुमार मन्ना समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने इसकी सूचना भूपतिनगर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मरने वालों में राजकुमार मन्ना, उनका भाई देवकुमार मन्ना और विश्वजीत गायेन हैं। राजकुमार मन्ना इलाके के तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर जाने जाते थे। तृणमूल नेता के भाई देवकुमार गायेन हैं। हादसे की जांच जारी है।  (Assam Accident News)

इससे पहले छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बड़ा हादसा हुआ था, जहां छुई खदान धंसने से 6 लोगों की मौत हो गई। जगदलपुर से 11 किलोमीटर दूर मालगांव में यह हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक मालगांव में छुई खदान अचानक धंस गई। इस हादसे की चपेट में आने से अब तक 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर जिले के मालगांव में छुई खदान के धसकने से ग्रामीणों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। CM बघेल ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है।  (Assam Accident News)

Back to top button
error: Content is protected !!