Google Analytics —— Meta Pixel

CM भूपेश ने किया हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी का अनावरण, भुवनेश्वर के लिए होगी रवाना

Hockey World Cup Trophy: हॉकी वर्ल्ड ट्रॉफी 24 दिसंबर यानी आज छत्तीसगढ़ पहुंची, जिसका राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अनावरण किया। हॉकी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को हॉकी इंडिया नई दिल्ली द्वारा देश के विभिन्न 16 राज्यों में भ्रमण कराया जा रहा हैं। अंतिम पड़ाव में यह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंची है। गौरतलब है कि ओडिशा में 13 से 29 जनवरी 2023 तक FIH ओडिशा मेन्स वर्ल्ड कप आयोजित किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता भुवनेश्वर और राउरकेला में संपन्न होगी। बता दें कि मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में स्वागत समारोह हुआ। वहीं ट्रॉफी अब विश्व कप आयोजन स्थल भुवनेश्वर के लिए रवाना होगी।

यह भी पढ़ें:- दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक सड़क बनने से खुले संभावनाओं के द्वार

CM भूपेश बघेल ने चक दे इंडिया नारे के साथ हॉकी वर्ल्डकप की ट्रॉफी उठाई। साथ ही जीत के लिए हॉकी इंडिया को शुभकामनाएं थी। भारत को विश्व विजेता बनाने के लिए शुभकामना बैनर पर मुख्यमंत्री ने हस्ताक्षर किया।  यह ट्रॉफी विश्व कप आयोजन स्थल भुवनेश्वर के लिये रवाना होगी। खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन और ‘छत्तीसगढ़ हॉकी‘ ने सभी खिलाड़ी और खेलप्रेमी जनता से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।  (Hockey World Cup Trophy)

Back to top button
error: Content is protected !!