Google Analytics —— Meta Pixel

श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, हार्दिक संभालेंगे T-20 की कमान

IND VS SL: श्रीलंका के खिलाफ वनडे और T-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को T-20 टीम का कप्तान बनाया गया है। वनडे की कमान रोहित के पास ही रहेगी। रोहित और विराट कोहली को T-20 से आराम दिया गया है। हालांकि ये दोनों वनडे टीम का हिस्सा हैं। शिखर धवन को टीम में शामिल नहीं किया गया है। उनकी जगह शुभमन गिल को मौका दिया गया है।

यह भी पढ़ें:- लिटिया में शुरू हुई गोबर पेंट यूनिट, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देखा पेंट

वहीं T-20 टीम में शिवम मावी को मौका दिया गया है। दाएं हाथ के इस फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर ने घरेलू क्रिकेट में शानदार गेंदबाजी की है। उन्होंने पिछले 5 घरेलू मुकाबलों में 19 विकेट लिए हैं। इनमें दो रणजी और तीन लिस्ट ए मैच शामिल हैं। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वनडे टीम में वापसी हो गई है। वे बांग्लादेश के खिलाफ टीम का हिस्सा थे, लेकिन नेट सेशन के दौरान चोटिल हो गए थे। (IND VS SL)

बता दें कि जनवरी में श्रीलंकाई टीम भारत दौरे पर आ रही है। उसे भारत में तीन T-20 और तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज खेलनी है। पहला मुकाबला 3 जनवरी 2023 को मुंबई में होगा। उसके बाद 5 जनवरी को पुणे और 7 जनवरी को राजकोट में मैच खेले जाएंगे। पहला वनडे 10 जनवरी को गुवाहाटी में खेला जाएगा। उसके बाद 12 जनवरी को कोलकाता और 15 जनवरी को त्रिवेंद्रम में मुकाबले होंगे। (IND VS SL)

जानकारी के लिए बता दें कि टीम इंडिया ने आखिरी T-20 मुकाबला मक्लीन पार्क स्टेडियम में खेला था। हालांकि वह बारिश में धुल गया था, लेकिन टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम की थी। श्रीलंका के खिलाफ T-20 टीम में हार्दिक पांड्या (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव ((उपकप्तान), दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी और मुकेश कुमार का नाम शामिल है। (IND VS SL)

इसी तरह श्रीलंका के खिलाफ वनडे टीम में रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह का नाम शामिल है। (IND VS SL)

Back to top button
error: Content is protected !!