Google Analytics —— Meta Pixel

शिंदे सरकार का पहला बजट पेश, किसानों को सालाना दिए जाएंगे 6 हजार

Shinde Government First Budget: महाराष्ट्र में वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिंदे सरकार का पहला बजट विधानसभा में पेश किया। साथ ही गोवंश आयोग की स्थापना करने की घोषणा की। इसके तहत ज्यादा से ज्यादा देसी गोवंश पैदा करने के लिए रिसर्च की जाएगी। अहमदनगर में एक नया वेटरनरी मेडिकल कॉलेज भी खोला जाएगा। वहीं केंद्र सरकार के किसान सम्मान निधि योजना की तरह ही अब महाराष्ट्र में किसानों को सालाना 6 हजार रुपए दिए जाएंगे। राज्य में किसान अब सिर्फ एक रुपए में PM फसल बीमा योजना का रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।

यह भी पढ़ें:- गीदम को नए राजस्व अनुभाग का मिलेगा दर्जा: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

शिंदे सरकार ने घोषणा की है कि महाराष्ट्र में 14 मेडिकल कॉलेज बनाए जाएंगे। ये कॉलेज अमरावती, भंडारा, जलगांव, रत्नागिरी, सतारा, अलीबाग, सिंधुदुर्ग, धाराशिव, परभणी, गढ़चिरौली, वर्धा, बुलढाणा, पालघर, अंबरनाथ में खोले जाएंगे। इसके अलावा सरकार ने नए नशामुक्ति केंद्र खोलने की भी बात कही है। प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। 25 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में जैविक खेती के तहत फसल उगाई जाएगी। इसके अलावा 1000 बायो-इनपुट संसाधन केंद्र स्थापित खोले जाएंगे। सिर्फ 1 रुपए में PM फसल बीमा योजना का रजिस्ट्रेशन होगा। (Shinde Government First Budget)

महाराष्ट्र के किसान अब सिर्फ एक रुपए में PM फसल बीमा योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। इसके अलावा छत्रपति शिवाजी महाराज शेतकरी सन्मान योजना 2017 के शेष पात्र किसानों को योजना का लाभ दिया जाएगा। आशा स्वयंसेवकों की सैलरी 3500 रुपए से बढ़ाकर 5000 रुपए कर दिया गया है। आंगनबाड़ी सेविकाओं का वेतन 8325 रुपए से बढ़ाकर 10 हजार रुपए किया गया है । आंगनबाड़ी सहायिकाओं की सैलरी 4425 रुपए से बढ़ाकर 5500 रुपए कर दिया गया है। इसके अलावा आंगनबाड़ी, मिनी आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका के 20 हजार पद भरे जाएंगे। (Shinde Government First Budget)

वहीं शिंदे सरकार ने छत्रपति शिवाजी महाराज के संबंध में बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में शिवाजी महाराज से जुड़े किलों की रखरखाव के लिए 350 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। बजट को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी ज्योतिर्लिंग मंदिरों के रखरखाव, जीर्णोद्धार और विकास के लिए बजट में प्रावधान किया है। इस बजट में मुंबई के विकास के लिए 1700 करोड़ रुपये से अधिक का आवंटन किया गया है। (Shinde Government First Budget)

Back to top button
error: Content is protected !!