Google Analytics —— Meta Pixel

अरुण साव ने किया कांग्रेस के कई नेताओं का BJP में आने का दावा, CM भूपेश ने कहा साय के आने से बौखलाहट है…

Sao on Congress Leaders: छत्तीसगढ़ में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसे लेकर कांग्रेस और BJP दोनों ही चुनावी तैयारियों में जुट गई है। इस बीच भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई बड़े नेता भाजपा के संपर्क में हैं, जो कि समय आने पर बताएंगे कि कौन-कौन हैं और क्या होने वाला है। वहीं उनके दावों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। CM बघेल ने कहा कि नंदकुमार साय के आने से ये बौखलाहट दिखाई दे रही है।

यह भी पढ़ें:- कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर CM भूपेश का बयान, कहा- ये प्रधानमंत्री मोदी की हार है…

दरअसल, CM भूपेश बघेल ने 11 मई को बिलासपुर में कहा था कि नरेंद्र मोदी का जादू खत्म हो गया है। इस पर अरुण साव ने कहा कि जादू तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का खत्म हुआ है। छत्तीसगढ़ की जनता में राज्य की कांग्रेस सरकार को लेकर आक्रोश है। क्योंकि सरकार ने हर वर्ग को ठगने और गरीब जनता को लूटने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। वे आम जनता के दिलों में राज करने वाले प्रधानमंत्री हैं। उनकी लोकप्रियता देश और दुनिया में लगातार बढ़ रही है। (Sao on Congress Leaders)

BJP प्रदेशाध्यक्ष साव ने दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस के ज्यादातर नेता परेशान हैं। जनता का सामना नहीं कर पा रहे हैं, जिस तरह से प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जनता को ठगने और धोखा देने का काम किया। विकास को ठप करने और भष्ट्राचार को शिष्टाचार बना दिया है। ऐसे में कांग्रेस के नेता कांग्रेस में रह नहीं पा रहे हैं। इसलिए लगातार हमारे संपर्क में हैं। (Sao on Congress Leaders)

वहीं साव के बयान पर CM भूपेश बघेल ने कहा कि एक नंदकुमार साय के कांग्रेस में आने के बाद भाजपा में इतनी बौखलाहट दिखाई दे रही है। हमने तो कभी प्रयास किया नहीं। स्वाभाविक रूप से वे कांग्रेस में आ गए, लेकिन सवाल इस बात की है कि इतने वरिष्ठ आदिवासी नेता के सम्मान का भाजपा ध्यान क्यों नहीं रख पाई। मस्तूरी विधानसभा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान CM  ने कहा था मोदी और शाह का जादू खत्म हो गया है, जिसे अरुण साव भांप चुके हैं। इसलिए वे बुलडोजर चलाने की बात करते हैं। यही वजह है कि अरुण साव अब उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ जा रहे हैं। (Sao on Congress Leaders)

Back to top button
error: Content is protected !!