Google Analytics —— Meta Pixel

PM मोदी ने कहा- योग बन गया ग्लोबल स्प्रिट, आज शाम 5.30 बजे UN में करेंगे योग

PM Modi on Yoga: भारत में आज 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस साल इसकी थीम ‘वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग’ रखी गई है। इसे लेकर अमेरिका दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश भेजकर देश के लोगों को योग दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि आज शाम को भारतीय समय के अनुसार शाम करीब 5:30 बजे संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में जो योग कार्यक्रम हो रहा है, मैं उसमें शामिल होऊंगा।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में फूड पैकेजिंग के लिए अखबार का न करें इस्तेमाल, सरकार ने कारोबारियों से की अपील

PM मोदी ने कहा कि भारत के आह्वान पर दुनिया के 180 से ज्यादा देशों का एक साथ आना, ऐतिहासिक है। 2014 में जब संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग दिवस का प्रस्ताव आया तब रिकॉर्ड देशों ने इसका समर्थन किया था। तभी से लेकर आज तक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के जरिए योग एक वैश्विक आंदोलन बन गया है। ये एक ग्लोबल स्प्रिट बन गया है। इस साल योग दिवस के कार्यक्रमों को ‘ओशन रिंग ऑफ योगा’ ने और विशेष बना दिया है। इसका विचार, योग के विचार और समुद्र के विस्तार के पारस्परिक संबंध पर आधारित है। (PM Modi on Yoga)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले कि हमारे ऋषियों ने योग को परिभाषित करते हुए कहा है कि जो जोड़ता है वो योग है। इसलिए योग का ये प्रसार उस विचार का विस्तार है जो पूरे संसार को एक परिवार के रूप में समाहित करता है। योग के विस्तार का अर्थ है वसुधैव कुटुंबकम की भावना का विस्तार। इसलिए इस साल भारत की अध्यक्षता में हो रहे जी20 समिट की थीम भी वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर रखी गई है। आज दुनिया में करोड़ो लोग योगा फॉर वसुधैव कुटुंबकम की थीम पर एक साथ योग कर रहे हैं। (PM Modi on Yoga)

इधर, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कोच्चि में INS विक्रांत पर भारतीय नौसेना के कर्मियों के साथ योग कार्यक्रम में शामिल हुए। जबकि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने हरियाणा में योग किया। सिक्किम में सेना के जवानों ने बर्फीले पहाड़ों के बीच तो जम्मू में जवानों ने पैंगोंग सो झील के किनारे योग किया। तमिलनाडु के रामेश्वरम में लोगों ने वॉटर योगा किया। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिल्ली में योग किया। UN के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि योग न सिर्फ शरीर और मन को जोड़ता है, बल्कि दुनियाभर के लाखों लोगों को भी जोड़ता है। ये चिंता को कम करता है और मेंटल हेल्थ को बेहतर करने में मदद करता है। बता दें कि भारत में सभी नेता और जनता अपने-अपने स्तर पर योग कर रहे हैं। (PM Modi on Yoga)

Back to top button
error: Content is protected !!