चंद्रयान-3 कल होगी लॉन्च, ISRO वैज्ञानिकों ने तिरुपति में की पूजा

Chandrayaan-3: भारत चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। कल चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग दोपहर 2:35 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्टेशन में सतीश धवन स्पेस सेंटर से होगी। चंद्रयान-3 को अंतरिक्ष में ले जाने के लिए अपग्रेडेड बाहुबली रॉकेट यानी लॉन्च व्हीकल मार्क-3 तैयार है। MV-3 का लॉन्चिंग सक्सेस रेट 100% है। मिशन की सफलता के लिए ISRO के वैज्ञानिक तिरूपति वेंकटचलापति मंदिर पहुंचे, जहां पूजा के लिए वैज्ञानिक चंद्रयान-3 का मिनिएचर मॉडल भी अपने साथ ले गए थे।
यह भी पढ़ें:- Rajkumar Sahu passed away: भाजपा जिला मंत्री राजकुमार साहू का हार्ट अटैक से मौत, क्षेत्र में फैली शोक की लहर
बता दें कि चंद्रयान 24 से 25 अगस्त को चांद पर उतरेगा। अगले 14 दिन रोवर लैंडर के चारों ओर 360 डिग्री में घूमेगा और कई परीक्षण करेगा। रोवर के चलने से पहिए के जो निशान चंद्रमा की सतह पर बनेंगे, उनकी तस्वीर भी लैंडर भेजेगा। भारत चंद्रमा पर राष्ट्रध्वज पहुंचाने वाला चौथा देश बनेगा ही। साथ ही चांद के दक्षिणी ध्रुव के करीब पहुंचने वाला पहला देश भी होगा। ये वही इलाका है, जहां चंद्रयान-1 के दौरान मून इंपैक्ट प्रोब छोड़ा था और इसरो ने पानी होने का पता लगाया था। यहीं चंद्रयान-2 की क्रैश लैंडिंग हुई थी। (Chandrayaan-3)
“Chandrayaan-3 will start its journey tomorrow. We are hoping that everything goes right and it lands on the moon on August 23,” -ISRO Chairman S Somanath after offering prayers at Sri Chengalamma Temple in Tirupati, Andhra Pradesh
Let the liberal meltdown continue .. we pray… pic.twitter.com/4uzZuchGs8
— Viक़as (@VlKAS_PR0NAM0) July 13, 2023
बता दें कि इस बार लैंडर में चारों कोनों पर लगे चार इंजन तो होंगे, लेकिन पिछली बार बीचों-बीच लगा पांचवां इंजन हटा दिया गया है। इसके अलावा फाइनल लैंडिंग सिर्फ दो इंजन की मदद से ही होगी, ताकि दो इंजन आपातकालीन स्थिति में काम कर सकें। इसी तरह इस बार ऑर्बिटर नहीं है, लेकिन प्रोपल्शन मॉड्यूल होगा, जो लैंडर और रोवर से अलग होने के बाद भी चंद्रमा की परिक्रमा में घूमेगा और चंद्रमा से धरती पर जीवन के लक्षण पहचानने की कोशिश करेगा। भविष्य में इस डेटा का इस्तेमाल अन्य ग्रहों, उपग्रहों और तारों पर जीवन की खोज में हो सकेगा। (Chandrayaan-3)
Best wishes to @isro for the #Chandrayaan-3 Launch Mission tomorrow. Congratulations to thousands of scientists, engineers, and technicians who have worked day and night to make this mission possible. 🚀🌙🇮🇳 #IADN pic.twitter.com/zgmFJ3VkI2
— Indian Aerospace Defence News – IADN (@NewsIADN) July 13, 2023
साल 2019 में चंद्रयान-2 की आंशिक सफलता के बाद 4 साल में ISRO ने लगातार ऐसे परीक्षण किए, जिनसे चंद्रयान-3 की हर संभावित खामी से निपटा जा सके। मतलब फेल होने पर क्या होगा और हल या विकल्प क्या हो सकते हैं। ये जानकारी ISRO के चेयरमैन एस. सोमनाथ ने दी है। उन्होंने बताया कि 2019 में हम सॉफ्ट लैंडिंग में असफल रहे थे। इसकी वजह यह थी कि खोजने के लिए हमारे पास सड़क हादसे की तरह मौके पर पहुंच हालात को जानने या फुटेज देखने का जरिया नहीं था। इसलिए चंद्रयान-2 मिशन के डेटा का विश्लेषण किया और उसके सिमुलेशन से देखा कि क्या गलत हुआ, कहां समस्या थी। इस बार चंद्रयान-3 के सफल होने की उम्मीद जताई जा रही है। क्योंकि पिछली गलती को ध्यान में रखते हुए बदलाव किए गए हैं। (Chandrayaan-3)



