Google Analytics —— Meta Pixel

Mann Ki Baat: पीएम मोदी बोले- संकल्प के कुछ सूरज चांद पर भी उगते हैं

Mann Ki Baat : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चंद्रयान-3 मिशन  की सफलता पर देशवासियों को बधाई दी है. उन्होंने कहा है कि भारत के इस अभियान ने साबित कर दिया है कि संकल्प के कुछ सूरज चांद पर भी उगते हैं. उन्होंने कहा कि यह अभियान नये भारत की उस भावना का प्रतीक बन गया है, जो हर हाल में जीतना चाहता है. आकाशवाणी पर प्रसारित मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 104वीं कड़ी में पीएम मोदी ने चंद्रयान मिशन को नारी शक्ति का जीवंत उदाहरण कहा है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि यह सबके प्रयास से ही संभव हो सका.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने (Mann Ki Baat) कहा, ‘चंद्रयान-3 की सफलता ने महासावन उत्सव के माहौल को कई गुना बढ़ा दिया है. चंद्रयान को चंद्रमा पर पहुंचे तीन दिन से ज्यादा समय हो रहा है. यह सफलता इतनी बड़ी है कि इसकी जितनी चर्चा की जाए, वह कम है.’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी लिखी कविता अभी तो सूरज उगा है सुनाते हुए कहा कि 23 अगस्त को भारत ने और भारत के चंद्रयान ने यह साबित कर दिया कि संकल्प के कुछ सूरज चांद पर भी उगते हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने (Mann Ki Baat) कहा, ‘चंद्रयान मिशन नये भारत की उस भावना का प्रतीक बन गया है, जो हर हाल में जीतना चाहता है और हर हाल में जीतना भी जानता है.’

पढ़ें मन की बात में पीएम मोदी की स्पीच की प्रमुख बातें-

प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से दिए अपने भाषण में महिला-नीत विकास को सशक्त करने का जिक्र किया और कहा कि जहां महिला शक्ति का सामर्थ्य जुड़ जाता है, वहां असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है.

यह भी पढ़े :- राज्यपाल ने CM मान को दी चेतावनी, बोले- बहुत मौतें हो रही हैं, केस दर्ज करा सकता हूं

पीएम मोदी ने कहा कि भारत का चंद्रयान मिशन नारी शक्ति का भी जीवंत उदाहरण है. इस पूरे मिशन से कई महिला वैज्ञानिक और इंजीनियर जुड़े रहे. इन्होंने परियोजना निदेशक, परियोजना प्रबंधन जैसी कई जिम्मेदारियां संभालीं. भारत की बेटियां अब अनंत समझे जाने वाले अंतरिक्ष को भी चुनौती दे रही हैं. किसी देश की बेटियां जब इतनी आकांक्षी हो जाएं, तो उस देश को विकसित बनने से भला कौन रोक सकता है.

Back to top button
error: Content is protected !!