एशिया कप के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 41 रन से हराया

India Vs Sri Lanka: भारत एशिया कप 2023 के फाइनल में पहुंच गया है। भारतीय टीम ने चौथे सुपर-4 मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका को 41 रनों से हराया है। श्रीलंका को लगातार 13 वनडे जीत के बाद हार मिली है। सबसे ज्यादा लगातार वनडे जीत के मामले में टीम दूसरे नंबर पर रही। 21 जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया पहले पर है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 49.1 ओवर में 213 रन पर ऑलआउट हो गई थी।
यह भी पढ़ें:- सड़क किनारे खड़ी बस को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 11 लोगों की मौत
जवाब में श्रीलंकाई टीम 41.3 ओवर में 172 रन ही बना सकी। श्रीलंका से 20 साल के ऑलराउंडर दुनिथ वेल्लालागे ने 5 विकेट लिए। उन्होंने दूसरी पारी में 42 रन की नॉट आउट पारी भी खेली। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। वहीं सुपर-4 स्टेज में भारत के 4 पॉइंट्स हैं। अब 14 सितंबर को श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला नॉकआउट की तरह होगा। दोनों ही टीमों के 2-2 पॉइंट्स हैं। इनमें से जो भी टीम जीतेगी वो 4 पॉइंट्स के साथ फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन जाएगी। बांग्लादेश भारत के खिलाफ आखिरी मैच जीतने पर भी 2 ही पॉइंट्स कर पाएगा। इसलिए वो बाहर हो चुका है। (India Vs Sri Lanka)
Through to the final of #AsiaCup2023 with an impressive win 🇮🇳#INDvSL pic.twitter.com/PmobEV6vgc
— ICC (@ICC) September 12, 2023
बता दें कि प्रेमदासा स्टेडियम स्पिनर्स पर मेहरबना रहा। मुकाबले में गिरे 20 में से 16 विकेट स्पिनर्स को मिले। जबकि चार पेसर्स के हिस्से आए। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और भारतीय ओपनर्स ने 80 रनों की पार्टनरशिप कर इस फैसले को सही साबित किया। मिडिल ऑर्डर पर ईशान किशन और केएल राहुल ने संघर्षपूर्ण पारियां खेलीं, लेकिन पिछले मुकाबले के टॉप स्कोरर विराट कोहली 3 रन ही बना सके। निचले क्रम में अक्षर पटेल ने अहम 26 रन बनाए। इस पारी के दौरान मेजबान स्पिनर्स ने भारतीय बल्लेबाजों की अग्नि परीक्षा ली। (India Vs Sri Lanka)
India overcome Dunith Wellalage's fighting all-round show to notch up second win in the Super 4 stage of #AsiaCup2023 👌#INDvSL 📝: https://t.co/BBkqm36Lj3 pic.twitter.com/UzWLGenICC
— ICC (@ICC) September 12, 2023
वनडे इतिहास में पहली बार टीम के सभी विकेट स्पिनर के खिलाफ गिरे। ऐसे में वर्ल्ड कप से पहले टीम की एक कमजोरी भी सामने आ गई। बॉलिंग-फील्डिंग डिपार्टमेंट में टीम का प्रदर्शन सराहनीय रहा। पेसर्स ने श्रीलंका के टॉप ऑर्डर को सस्ते में पवेलियन लौटाया। जडेजा और कुलदीप की जोड़ी ने मिडिल ऑर्डर की कमर तोड़ दी। दोनों ने अहम मौकों पर विकेट दिलाए। 213 रन का टारगेट चेज करते हुए श्रीलंकाई टीम 41.3 ओवर्स में 172 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। दुनिथ वेल्लालागे 42 रन पर नाबाद रहे। जबकि धनंजय डी सिल्वा ने 41 रन का योगदान दिया। अब श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा, क्योंकि जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में जाएगी। (India Vs Sri Lanka)



