Google Analytics —— Meta Pixel

नाइट क्लब में लगी भीषण आग, जिंदा जलकर 13 लोगों की मौत

Spain Night Club Fire: स्पेन के मर्सिया शहर में भीषण हादसा हुआ है। दरअसल, शहर के एक नाइट क्लब में भीषण आग लग गई, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई है। 4 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक आग के बाद क्लब की छत गिर गई। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। उन्हें बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आग लगने की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। वहीं सरकार ने तीन दिन के शोक की घोषणा की है। हादसे में घायल एक शख्स ने कहा कि क्लब में अचानक से लाइट गुल हो गई। अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोग चिल्ला रहे थे कि आग लगी है। फिर फायर अलार्म बज गया।

यह भी पढ़ें:- बुजुर्ग समाज के प्रकाश-स्तंभ हैं, उनके अनुभवों के प्रकाश में नयी पीढ़ियां आगे बढ़ती हैं: CM भूपेश

जानकारी के मुताबिक आग ला फॉन्डा नाम के क्लब में लगी और इससे सटे हुए दो अन्य क्लब तक फैल गई। पुलिस ने कहा कि आग लगने से ला फॉन्डा क्लब की छत गिर गई। इस वजह से लोगों को ढूंढना मुश्किल हो रहा है। हम फिलहाल ये नहीं जानते की आग सबसे पहले कहां लगी, लेकिन पहली मंजिल पर हमें 7 शव मिले। बताया जा रहा है कि क्लब में बर्थडे की कई पार्टियां चल रही थी। सरकार ने तीन दिन के शोक की घोषणा करते हुए मर्सिया सिटी हॉल के बाहर लगा राष्ट्रीय झंडा आधा झुका दिया है। (Spain Night Club Fire)

इससे पहले 26 सितंबर को इराक के एक मैरिज हॉल में आग लगने से 113 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में 150 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इस हादसे में दूल्हा और दुल्हन भी घायल हो गए। आग इराक के निनेवे प्रांत के हमदानिया इलाके में लगी थी। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि आतिशबाजी के बाद मैरिज हॉल में आग लगी है। जब आग लगी तो यहां करीब 1 हजार लोग मौजूद थे। आग के कारण मैरिज हॉल पूरी तरह से खंडहर में तब्दील हो चुका था। (Spain Night Club Fire)

Back to top button
error: Content is protected !!