Google Analytics —— Meta Pixel

Asian Games 2023 : भारत को मिला 16वां गोल्ड मेडल, तीरंदाजी में किया करिश्मा

Asian Games 2023 : एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन परफॉर्मेंस कर धमाका कर दिया है. अबतक भारत के खाते में 71 मेडल आ गए हैं जिसमें 16 गोल्ड, 26 सिल्वर और 29 ब्रॉन्ज मेडल हैं. वहीं, तीरंदाजी में ज्योति वेन्नम और ओजस देवताले ने टीम स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. बता दें कि साल 2018 के एशियन गेम्स में भारत ने कुल 70 मेडल जीते थे. यानी इस बार भारतीय दल एशियन गेम्स में नया रिकॉर्ड बनाते हुए कुल 71 मेडल्स हासिल कर लिए हैं.

यह भी पढ़े :- आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के घर ED की छापेमारी, इस मामले में हो रही कार्रवाई

इसके अलावा आज शाम को भाला फेंक प्रतियोगिता में भारत के गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे. पिछले बार भी एशियन गेम्स में नीरज ने गोल्ड जीता था. ओलपिंक में भारत को गोल्ड दिलाने वाले नीरज से यहां भी एक और गोल्ड की उम्मीद होगी. नीरज आज शाम 4:35 में अपना जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे. स्कॉव्श के अलावा बैडिमिंटन में पीवी सिंधू भी अपना मैच खेलने कोर्ट पर उतरेंगी. (Asian Games 2023 )

वहीं, भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपना सेमीफाइनल मैच साउथ कोरिया के खिलाफ खेलेगी.भारतीय एथलीट व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी प्रतिस्पर्धा करेंगे, जिसमें कई मेडल आज आ सकते हैं . (Asian Games 2023 )

आज के मेडल इवेंट
एथलेटिक्स में नीरज चोपड़ा के अलावा हाई जंप, महिला 800 मीटर, महिला ट्रिपल जंप, पुरुष 5000 मीटर, रेस वॉक और रिले इवेंट में भारतीय एथलीट नजर आएंगे। इन सब में मेडल की उम्मीद की जा रही है। बॉक्सिंग में लवलीना गोल्ड जीतने उतरेंगी। स्क्वैश में तीन सेमीफाइनल इवेंट हैं। इसे जीतकर भारतीय खिलाड़ी गोल्ड मेडल मैच में उतरना चाहेंगे। हार भी मिली तो ब्रॉन्ज पक्का है।

Back to top button
error: Content is protected !!