Google Analytics —— Meta Pixel

सिक्किम में बादल फटने से आई बाढ़, 23 जवान लापता, तलाश जारी

Cloud Burst in Sikkim: सिक्किम के ल्होनक झील के ऊपर बादल फटने की घटना सामने आई है, जिसकी वजह से लाचेन घाटी के तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई, जिसके कारण घाटी में सेना के कैंप को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं 23 जवान लापता हो गए हैं। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है। गुवाहाटी के डिफेंस PRO ने बताया कि चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नीचे की ओर 15-20 फीट की ऊंचाई तक जल स्तर अचानक बढ़ गया। इसके कारण सिंगताम के पास बारदांग में खड़े सेना के वाहन डूब गए हैं।

यह भी पढ़ें:- Asian Games 2023 : भारत को मिला 16वां गोल्ड मेडल, तीरंदाजी में किया करिश्मा

इधर, सिक्किम के सिंगतम में बादल फटने के बाद बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने पर मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने स्थिति का जायजा लिया। भाजपा नेता उग्येन शेरिंग ग्यात्सो भूटिया ने बताया कि सरकारी तंत्र को लगाकर लोगों की जान बचाई जा रही है जिसकी रिपोर्ट आना बाकी है। जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। सिंगतम में संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है और कुछ लोगों के गुमशुदा होने की सूचना है जिन्हें ढूंढने की कोशिश चल रही है। (Cloud Burst in Sikkim)

वहीं गुवाहाटी के डिफेंस PRO ने बताया कि हादसे के बाद सेना के लापता जवानों की तलाशी के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। ​​​​​​​इससे पहले सिक्किम में 16 जून को भी बादल फटा था। यहां के पेक्योन्ग में जमीन खिसकने और फिर बादल फटने से घरों में पानी भर गया था। कई लोग इससे प्रभावित हुए थे। फिलहाल अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। हालांकि तलाश अभियान और रेस्क्यू अभियान अभी चल रहा है, जिसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। इधर, जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों का राजौरी के कालाकोट इलाके में तलाशी अभियान जारी है। सुरक्षा बलों को कुछ अज्ञात व्यक्तियों की आवाजाही के बारे में विशेष खुफिया जानकारी मिलने के बाद कालाकोट क्षेत्र में अभियान शुरू किया था। (Cloud Burst in Sikkim)

Back to top button
error: Content is protected !!