Google Analytics —— Meta Pixel

हैलो…मैं….बोल रहा हूं कहते हुए कलेक्टर ने कंट्रोल रूम में लगाया फोन, जानिए फिर आगे क्या हुआ…

Korba Collector Call: हैलो..हैलो.. मैं… बोल रहा हूं…..। आप कौन बोल रहे हैं…? आप मेरी शिकायत नोट कर सकते हैं क्या….? मैं कब तक इस नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकता हूं….? क्या मेरी शिकायत पर कार्रवाई होगी….? यह कहते हुए कोरबा कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार ने अचानक निर्वाचन संबंधी शिकायतों के लिए स्थापित नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर 07759-224608 पर कॉल लगाकर कंट्रोल रूम के कार्यों का औचक परीक्षण किया। इस दौरान कंट्रोल रूम में उपस्थित कर्मचारी द्वारा फोन रिसीव करने और सही-सही जानकारी दिए जाने पर कलेक्टर ने संतुष्टि जताई।

यह भी पढ़ें:- दो पंचायत सचिव पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना

उन्होंने नियंत्रण कक्ष में आम नागरिकों द्वारा की जाने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेने और प्राप्त शिकायतों को रजिस्टर में संधारण कर समय पर उच्च अधिकारियों को इसकी रिपोर्टिंग करने के निर्देश दिए। विधानसभा निर्वाचन 2023 की घोषणा के साथ ही आदर्श आचरण संहिता तत्काल प्रभावशाील हो गई है। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा निर्वाचन संबंधी शिकायतों के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित कर अलग-अलग क्रम में अधिकारियों की ड्युटी लगाई गई है। इसके साथ ही शिकायतों के लिए फोन नंबर 07759-224608 जारी किया गया है। निर्वाचन संबंधी शिकायतों को देखते हुए कलेक्टर सौरभ कुमार ने प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शिकायत प्राप्त होने पर नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। (Korba Collector Call)

07759-224608 नंबर पर कर सकते हैं शिकायत

कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के आम नागरिकों से यह भी अपील की है कि वे जिले में आदर्श आचरण संहिता का पालन करते हुए सद्भावना बनाए रखें। अपनी जागरूकता का परिचय देते हुए मताधिकार का प्रयोग करें। किसी के प्रलोभन और बहकावे में न आवें। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार और जिला निर्वाचन अधिकारी से आवश्यक अनुमति के साथ सभी प्रत्याशियों को अपने पक्ष में प्रचार-प्रसार करने की आजादी है। कलेक्टर ने आम नागरिकों से यह भी अपील की है कि नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर 07759-224608 में किसी प्रकार की भ्रामक सूचना, शिकायत न करें, निर्वाचन संबंधी शिकायतों को महत्व दें। इसी तरह आम नागरिक निर्वाचन संबंधित शिकायत 07759-221096 और टोल फ्री नंबर 1950 में भी दर्ज करा सकते हैं। (Korba Collector Call)

Back to top button
error: Content is protected !!