Google Analytics —— Meta Pixel

आज सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे PM मोदी, NDA के नेताओं के साथ राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात

Claim to Form Government: लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट घोषित होने के बाद सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। इस बीच NDA नेताओं ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर बैठक की, जिसमें NDA दलों के नेताओं ने सरकार बनाने के लिए समर्थन पत्र सौंपा है। जानकारी के मुताबिक आज ही NDA सरकार बनाने का दावा पेश कर सकता है। इसके लिए NDA के सभी दलों के नेता शाम 7:45 बजे राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगे। इधर, PM नरेंद्र मोदी के इस्तीफे और कैबिनेट को भंग करने की सिफारिश के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 17लोकसभा को भंग कर दिया है।

NDA की बैठक करीब एक घंटे तक चली, जिसमें 10 से ज्यादा पार्टियों के नेता शामिल हुए। इनमें टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू, जेडीयू नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, RLD के जयंत चौधरी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, एलजेपी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान, आजसू प्रमुख सुदेश महतो, जन सेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण, अपना दल (सोनेलाल) की नेता अनुप्रिया पटेल और हम के नेता जीतनराम मांझी शामिल हैं। सभी ने सरकार बनाने के लिए अपना समर्थन पत्र सौंप दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक TDP ने 6 मंत्रालयों समेत स्पीकर पद की मांग की है। (Claim to Form Government)

वहीं जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने 3, महाराष्ट्र के CM शिंदे ने 2 ( एक कैबिनेट, एक स्वतंत्र प्रभार), चिराग पासवान ने 2 (एक कैबिनेट, एक स्वतंत्र प्रभार) और मांझी ने एक मंत्रालय की मांग की है। जयंत ने कहा कि उन्हें चुनाव से पहले एक मंत्री पद देने का वादा किया गया था। इसी तरह अनुप्रिया पटेल ने भी एक मंत्री पद की मांग की है। बता दें कि 7 जून को सुबह 11 बजे NDA संसदीय दल की बैठक होगी, जिसमें नरेंद्र मोदी को औपचारिक तौर पर नेता चुना जाएगा। इसके बाद 8 जून को नरेंद्र मोदी तीसरी बार PM पद की शपथ लेंगे। (Claim to Form Government)

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने कहा कि एकदम स्पष्ट है कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे और हम पहले से ही उनका समर्थन कर रहे हैं, आज भी करते हैं, जहां PM मोदी रहेंगे वहां हम रहेंगे। इधर, भाजपा नेता शाइना एन.सी. ने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि PM मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। लोगों ने प्रधानमंत्री, भाजपा पर विश्वास किया। NDA की सरकार बनेगी, भाजपा की 240 सीट पूरे INDI गठबंधन से भी ज्यादा है। लोगों ने स्पष्ट रूप से PM मोदी पर विश्वास जताया है और हम विकसित भारत के लिए काम करेंगे… कोई पल्टू राम नहीं है एक विश्वासराम है और हर एक व्यक्ति और दल PM मोदी पर विश्वास करते हैं। (Claim to Form Government)

तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के. अन्नामलाई ने कहा कि हम लोगों के जनादेश को स्वीकार करते हैं। हमें अपेक्षित सीटें नहीं मिलीं, लेकिन हम तीसरी बार सरकार बनाकर खुश हैं। हमें NDA गठबंधन की ओर से तमिलनाडु से सांसद भेजने की उम्मीद थी। हम कड़ी मेहनत करेंगे। अगर कोई गलती हुई है तो हम उसका विश्लेषण करेंगे और एक सप्ताह में इस पर चर्चा करेंगे। हम इंडी गठबंधन के सांसदों को अपनी शुभकामनाएं दे रहे हैं। हम राज्य में अच्छी योजनाएं लाने में सांसदों का समर्थन करेंगे। हम इस चुनाव को एक सबक के रूप में देखते हैं और हम पहले से बेहतर प्रदर्शन करेंगे और राज्य में आगामी चुनावों में अपने उम्मीदवारों को जिताएंगे। (Claim to Form Government)

भाजपा नेता माधवी लता ने कहा कि भाजपा एक पार्टी के रूप में जानती है कि सीधी लड़ाई कैसे लड़नी है। महाभारत के पांडव केवल सीधा युद्ध करना जानते थे, लेकिन कौरव उसी काम को दूसरे तरीके से करना जानते थे, वे पीछे से वार करना जानते थे। पांडवों ने कुरुक्षेत्र का युद्ध तो जीत लिया लेकिन उन्होंने अपने सगे-संबंधियों को खो दिया। उन्होंने अपने पांच पांडवों को खो दिया, जो उनके अपने बच्चे हैं। उन्होंने एक महान योद्धा अभिमन्यु को खो दिया। इसलिए इतिहास भी हमें बताता है कि सत्य और अन्याय के युद्ध के बीच सत्य को अपने सगे-संबंधियों की बलि देनी पड़ती है। (Claim to Form Government)

Back to top button
error: Content is protected !!