CM हाउस में दूसरे जनदर्शन का आयोजन कल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुनेंगे समस्या

CM Sai Jandarshan: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दूसरा जनदर्शन कल यानी 4 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। जनदर्शन में मुख्यमंत्री साय प्रदेश भर से आए नागरिकों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदन भी लेंगे। बता दें कि पिछले सप्ताह से मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन का आयोजन शुरू हुआ है। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। साथ ही मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन भी सौंपे।
यह भी पढ़ें:- रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग का जल्द होगा फोर लेन में उन्नयन, केंद्र सरकार से मिली मंजूरी
सभी आवेदनों को मुख्यमंत्री स्वयं देखे और इनका जल्द निराकरण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए l जनदर्शन में दिव्यांगजनों को भी त्वरित सहायता प्रदान की गई। पिछले जनदर्शन में आए सभी नागरिकों को टोकन प्रदान किए गए और उनके आवेदन जनदर्शन के पोर्टल में अपलोड किए गए हैं तथा इस पर तेजी से कार्रवाई की जा रही है।
कल राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा करेंगे समीक्षा बैठक
राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा 04 जुलाई को धमतरी जिले के कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक में विभागवार एजेंडा अनुसार विस्तृत समीक्षा की जाएगी। बैठक के एजेंडा अनुसार राजस्व विभाग अंतर्गत जिले के राजस्व न्यायालयों में प्रकरण निराकरण की स्थिति, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन एवं त्रुटि सुधार, शिकायतों का निराकरण, पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत मनरेगा, श्रमिकों की संख्या, निर्माण कार्यों की स्थिति, स्वच्छता अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना, पंचायत सशक्तिकरण योजना और एनआरएलएम की समीक्षा की जाएगी। (CM Sai Jandarshan)
निर्माण कार्यों की स्थिति की लेंगे जानकारी
बजट आवंटन, आरईएस अंतर्गत निर्माण कार्यों की स्थिति, स्कूल जतन योजना अंतर्गत निर्माण कार्य, पंचायतों में वाई फाई, स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत शाला प्रवेश उत्सव, माध्यन्ह भोजन, शिक्षक विहीन शाला, निर्माण कार्य की स्थिति, शाला भवनों की जर्जर स्थिति, आय, जाति निवास प्रमाण पत्र, समग्र शिक्षा योजना की समीक्षा की जाएगी। आदिवासी विकास विभाग अंतर्गत वनाधिकार पत्र, आश्रम-छात्रावासो की स्थिति, पीएम आदर्श ग्राम योजना, उद्योग विभाग के अंतर्गत जिला व्यापार केंद्र, पीएम विश्वकर्मा योजना और पीएमइजीपी, रोजगार सृजन कार्यक्रम की समीक्षा की जाएगी। (CM Sai Jandarshan)
आयुष्मान भारत योजना की भी लेंगे जानकारी
कृषि विभाग के अंतर्गत खाद बीज भंडारण और वितरण, बुआई की स्थिति, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम फसल बीमा योजना, किसानों की समस्या का निराकरण, पशुपालन विभाग के अंतर्गत पशुपालन के लिए केसीसी, अनुदानो की स्थिति, स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत मौसमी बीमारियों के रोकथाम के उपाय, आयुष्मान भारत योजना, जन औषधि केंद्र, जीवन दीप समिति, मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम, महिला और बाल विकास विभाग के अंतर्गत महतारी वंदन योजना, मुख्यमंत्री पूरक पोषण आहार योजना, आंगनबाडी केंद्र, मातृत्व वंदन योजना, कुपोषण की स्थिति, पीएचई के अंतर्गत जल जीवन मिशन, जल गुणवत्ता की स्थिति और जल संसाधन विभाग के अंतर्गत बांधों में जल भराव की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। (CM Sai Jandarshan)
आवश्यक मुद्दों पर की जाएगी चर्चा
नहरों की सफाई, लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत निर्माण कार्य, बजटीय स्वीकृति, सेतु निर्माण, भारतमाला परियोजना, खाद्य एवं सहकारिता विभाग के अंतर्गत राशन कार्ड नवीनीकरण, पीएम उज्ज्वला योजना, पीड़ीएस भंडारण, धान भंडारण एवं उठाव, नगरीय प्रशासन के अंतर्गत साफ सफाई, पेयजल, पीए आवास, शहरी आजीविका मिशन, वन विभाग के अंतर्गत तेंदुपत्ता वितरण, चरण पादुका योजना, पौधारोपण, समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत रामलला दर्शन योजना, दिव्यांगों क़े लिए आजीविका मूलक कार्य, उपकरण वितरण के साथ ही अन्य आवश्यक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। (CM Sai Jandarshan)



