केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को दी सौगात, राष्ट्रीय राजमार्गों के उन्नयन और चौड़ीकरण के 18 कार्यों के लिए 3289 करोड़ रुपए का किया प्रावधान

Central Government on CG: डिप्टी CM अरुण साव ने रायपुर के सिविल लाइन स्थित अपने निवास कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान बताया कि भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्गों के 253 किलोमीटर लंबाई के उन्नयन और चौड़ीकरण के 18 कार्यों के लिए 3289 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में तबादलों का सिलसिला फिर शुरू, राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अफसरों का हुआ ट्रांसफर

वहीं भविष्य में प्रस्तावित 1006 किलोमीटर लंबाई के आठ कार्यों के सर्वेक्षण और डीपीआर के लिए 35 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के लिए इतनी बड़ी राशि का प्रावधान करने के लिए भारत सरकार तथा केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त किया। (Central Government on CG)


वहीं रायपुर-बलौदाबाजार राष्ट्रीय राजमार्ग का जल्द ही फोर लेन में उन्नयन होगा। राजस्व मंत्री टंकराम ने फोर लेन सड़क निर्माण स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और डिप्टी CM अरुण साव का आभार व्यक्त जताते हुए क्षेत्र की जनता को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने केंद्रीय भू-तल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस मार्ग के उन्नयन के लिए चर्चा की, जिस पर केंद्रीय मंत्री गडकरी ने सहमति दी है। (Central Government on CG)

भारत सरकार के भू-तल परिवहन मंत्रालय द्वारा रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग के लिए 1494 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी गई है। यह सड़क पहले चरण में 844 करोड़ रूपए की लागत से विधानसभा रायपुर से 53.1 किलोमीटर तक और दूसरे चरण में 650 करोड़ रुपए की लागत से 53.1 किलोमीटर से 85.6 किलोमीटर तक फोर लेन सड़क बनाई जाएगी। गौरतलब है कि रायपुर-बलौदाबाजार राष्ट्रीय राजमार्ग 130बी में यातायात का अत्याधिक दबाव रहता है। इसके अलावा इस मार्ग के आसपास बड़े सीमेंट उद्योग के साथ-साथ अन्य उद्योग भी है। (Central Government on CG)




