Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में तबादलों का सिलसिला फिर शुरू, राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अफसरों का हुआ ट्रांसफर

Administrative Officers Transfer: छत्तीसगढ़ में आचार संहिता खत्म होने के बाद तबादलों का सिलसिला फिर शुरू हो गया है।  इस बीच साय सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। सुशील कुमार शुक्ला को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय का नया रजिस्ट्रार यानी कुलसचिव बनाया गया है। बता दें कि वे बस्तर जिले के संयुक्त कलेक्टर थे। वहीं शैलाभ कुमार साहू को मंत्रालय भेज दिया गया है। वे पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ के अपर कलेक्टर पद पर थे।

यह भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री की सख्त कार्रवाई : सेजबहार में सरकारी जमीन से हटाया गया बेजा कब्जा

वहीं उमाशंकर अग्रवाल को रायपुर नगर निगम का नया अपर आयुक्त बनाया गया है। वे सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थ थे। राजनांदगांव के संयुक्त कलेक्टर उमेश कुमार पटेल को भी मंत्रालय भेजा गया है। तबादला सूची पर PCC चीफ दीपक बैज ने तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि बीजेपी सरकार में अफसरों के बीच भय का माहौल है। बड़े अफसरों को RSS कार्यालय जाना पड़ रहा है। कांग्रेस सरकार में कभी नहीं हुआ कि अफसर कांग्रेस कार्यालय आए हों। भाजपा अफसरों को डराकर सरकार चलाना चाहती है। इससे पहले ट्रांसफर को लेकर PCC चीफ दीपक बैज ने तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि बीजेपी सरकार में अफसरों के बीच भय का माहौल है। बड़े अफसरों को RSS कार्यालय जाना पड़ रहा है। कांग्रेस सरकार में कभी नहीं हुआ कि अफसर कांग्रेस कार्यालय आए हों। भाजपा अफसरों को डराकर सरकार चलाना चाहती है। (Administrative Officers Transfer)

उन्होंने आगे कहा था कि अफसरों को पोस्टिंग और प्रमोशन के लिए संघ और भाजपा दफ्तर जाना पड़ रहा है। इसके लिए लोकतंत्र में स्थान नहीं है। छत्तीसगढ़ की जनता ये बर्दाश्त नहीं करेगी। वहीं ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर PCC चीज दीपक बैज के बयान पर कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी ने पलटवार किया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस सरकार में ट्रांसफर पोस्टिंग के रेट लिस्ट चलते थे। मंडियों की तरह पैसे लेकर तबादले किए जाते थे। वे हमें न बताएं कि ट्रांसफर पोस्टिंग कैसे होते हैं। बीजेपी के गुड गवर्नेंस पर उन्हें बोलने का कोई अधिकार नहीं है। (Administrative Officers Transfer)

Back to top button
error: Content is protected !!