Google Analytics —— Meta Pixel

PM Modi inaugurated Airport : छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी ने किया मां महामाया एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन

राज्यपाल, सीएम के अलावा कैबिनेट मंत्री व विधायक हुए कार्यक्रम में शामिल

PM Modi inaugurated Airport : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में मां महामाया एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया। यह एयरपोर्ट सरगुजा और उसके आस-पास के जिलों में हवाई यात्रा की सुविधा प्रदान करेगा। इस उद्घाटन समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री विष्णूदेव साय, गर्वनर रामेन डेका और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मनोहर नायडू की उपस्थिति में हुआ।

मां महामाया एयरपोर्ट
मां महामाया एयरपोर्ट

यह भी पढ़े :- Maharashtra Election : बीजेपी ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए पहली लिस्ट जारी की, जानें किसे कहां से मिला टिकट

इस सेवा के शुरू होने से ना केवल सरगुजा बल्कि पड़ोसी जिलों में भी हवाई सफर करने में मदद मिलेगी। आस-पास के जिलों में जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर शामिल हैं। इससे यहां के रहने वाले लोगों को देश के अन्य हिस्सों में जाने के लिए आसान पहुंच हासिल होगी। छत्तीसगढ़ सरकार ने दावा किया है कि इससे लोगों को कम दामों में आसान यात्रा का विकल्प मिलेगा। (PM Modi inaugurated Airport)

मां महामाया एयरपोर्ट
मां महामाया एयरपोर्ट

आदिवासी समुदायों को जोड़ने में मिलेगी मदद

समारोह के बाद सीएम ने कहा कि मां महामाया हवाई अड्डे के बनना इस क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। सीएम साय ने कहा कि यह केवल हवाई सफर को सुविधाजनक बनाने के लिए नहीं है बल्कि इससे आदिवासी समूदाय और दूरदराज के इलाकों को मुख्यधारा से जोड़ने में एक महत्वपूर्ण कदम है। अंबिकापुर में मां महामाय एयरपोर्ट पर हवाई पट्टी का बनाना भारत सरकार की क्षेत्रीय संपर्क योजनाओं में से एक है।

मां महामाया एयरपोर्ट की खूबियां

आपको बता दें कि एयरपोर्ट 365 एकड़ में फैला है। इसको बनाने में 80 करोड़ रुपए की लागत आई है। इस हवाई अड्डे की वहन क्षमता 72 सीटों वाले विमान को समायोजित करने की है। इसे 3सी- वीएफआर कैटेगरी के एयरपोर्ट में रखा गया है। टर्मिनल भवन का विस्तार सालाना 500,000 यात्रियों की अनुमानित क्षमता को पूरा करने के लिए किया गया है। (PM Modi inaugurated Airport)

पर्यटन के लिए नए रास्ते

सरगुजा की खूबसूरत घाटियाँ, मैनपाट का हिल स्टेशन, और रामगढ़ की ऐतिहासिक गुफाएं यहां के प्रमुख पर्यटन स्थलों में गिनी जाती हैं। अब इस एयरपोर्ट के शुरू होने से पर्यटकों के लिए यहां आना आसान हो जाएगा। पर्यटन से जुड़े लोगों का मानना है कि इससे सरगुजा का आकर्षण और बढ़ेगा। स्थानीय गाइड शंकर कहते हैं, “पहले पर्यटकों को यहाँ आने के लिए घंटों की सड़क यात्रा करनी पड़ती थी, पर अब वे सीधे फ्लाइट से आ सकते हैं। इससे हमारा पर्यटन व्यवसाय बढ़ेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।”

आर्थिक विकास और निवेश की संभावनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर सरगुजा के आर्थिक विकास की बात पर जोर देते हुए कहा कि यह एयरपोर्ट न केवल आवागमन को सरल बनाएगा बल्कि क्षेत्र में निवेश को भी आकर्षित करेगा। हवाई सेवा से यहां के स्थानीय उद्योगों को नए बाजार मिलेंगे, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। यहां के छोटे व्यवसाय, जैसे हस्तशिल्प, कुटीर उद्योग, और कृषि उत्पाद, अब देश के दूसरे हिस्सों में आसानी से पहुंच सकेंगे।

सरगुजा के कृषि उत्पादों की देशभर में मांग है, और अब यहां के किसान भी अपने उत्पादों को सीधे दिल्ली या कोलकाता के बाजारों तक पहुंचा सकते हैं। यह न केवल उनकी आय में वृद्धि करेगा बल्कि क्षेत्र की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत बनाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!