Google Analytics —— Meta Pixel

उड़ान भरने के दौरान चार्टेड प्लेन क्रैश, 20 लोगों की हुई मौत

Planecrash in South Sudan: उत्तर-पूर्व अफ्रीका में स्थित साउथ सूडान में बड़ा विमान हादसा हुआ है। दरअसल, यूनिटी स्टेट में उड़ान भरने के दौरान एक प्लेन क्रैश हो गया, जिसमें सवार 20 लोगों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्लेन छोटा था, जिस पर दो पायलट समेत 21 लोग सवार थे। इस प्लेन को चीन की तेल कंपनी ग्रेटर पायनियर ऑपरेटिंग कंपनी ने किराए पर लिया था। यूनिटी राज्य की सूचना मंत्री गैटवेच बिपाल ने बताया कि प्लेन राजधानी जुबा के लिए उड़ान भर रहा था। प्लेन में बैठे सभी लोग ग्रेटर पायनियर ऑपरेटिंग कंपनी के तेल कर्मचारी थे। उन्होंने कहा कि मृतकों में दो चीन और एक भारतीय नागरिक शामिल है।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में 6वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात के बाद गर्भवती हुई नाबालिग, पढ़ें पूरी खबर

संयुक्त राष्ट्र के रेडियो मिराया रिपोर्ट के अनुसार प्लेन दक्षिणी सूडान की एक ऑयलफील्ड से उड़ान भर रहा था। प्लेन में तेल कंपनी से जुड़े स्टाफ सवार थे। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि घटना की वजह क्या थी। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। बता दें कि साउथ सूडान को सूडान से साल 2011 में आजादी मिली थी। इसके बाद से यहां कई विमान हादसे हो चुके हैं। सितंबर 2018 में राजधानी जुबा से रियोल जा रहा एक चार्टेड प्लेन क्रैश हो गई थी, जिसमें 19 लोगों की मौत हो गई थी। साल 2015 में राजधानी जुबा से एक रूस निर्मित कार्गो विमान उड़ान भरने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में 36 लोगों की जान गई थी। इसकी वजह विमान की क्षमता से ज्यादा लोगों को बैठाना था। (Planecrash in South Sudan)

28 दिसंबर को हुई थी 179 लोगों की मौत

इससे पहले 28 दिसंबर 2024 को साउथ कोरिया के मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्लेन क्रैश की घटना में 179 लोगों की मौत हुई थी। इस घटना ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया था। दक्षिण कोरिया में 28 दिसंबर को 181 लोगों को ले जा रहा जेजू एयर बोइंग 737-800 विमान पक्षियों के झुंड से टकरा गया था, जिससे उसके लैंडिंग गियर में खराबी आ गई। इसके बाद विमान रनवे से फिसलकर बाड़ से जा टकराया। इस हादसे में 179 लोगों की जान चली गई थी। जबकि दो लोग जीवित बचे। इस हादसे के लिए बर्ड स्ट्राइक को जिम्मेदार माना गया। दरअसल, बर्ड स्ट्राइक फ्लाइट और पक्षियों के बीच होने वाली टक्कर को कहा जाता है। इससे विमान हादसे बढ़ते ही जा रहे हैं। (Planecrash in South Sudan)

Back to top button
error: Content is protected !!