Google Analytics —— Meta Pixel

गलती माफ करना भारत के नागरिकों का उदार चरित्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi on AAP: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करतार नगर में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब दिल्ली में एक ही आवाज गूंज रही है – AAP-दा नहीं सहेंगे… बदल के रहेंगे। ‘आप-दा’ वाले इतने अहंकार में डूबे हैं कि खुद को दिल्ली के मालिक समझ बैठे हैं। इनका ये अहंकार दिल्ली की जनता इस चुनाव में तोड़ने जा रही है। PM मोदी ने कहा कि दिल्ली का ये क्षेत्र यमुना जी के तट पर बसा है। इस इलाके में तो बाबा श्याम गिरि भी विराजते हैं, मैं उनको नमन करते हुए आप सभी जनता जनार्दन को भी प्रणाम करता हूं।

यह भी पढ़ें:- उड़ान भरने के दौरान चार्टेड प्लेन क्रैश, 20 लोगों की हुई मौत

उन्होंने कहा कि वर्किंग डे होने के बावजूद भी आप इतनी विशाल संख्या में दोपहर के समय हम सबको आशीर्वाद देने आए। मैं आपका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। ये दृश्य दिल्ली का मूड बात रहा है। ये दिल्ली के जनादेश के दर्शन करा रहा है। दिल्ली कह रही है – अब AAP-दा के बहाने नहीं चलेंगे। दिल्ली कह रही है – अब AAP-दा के फर्जी वादे नहीं चलेंगे। दिल्ली कह रही है – अब AAP-दा की लूट और झूठ नहीं चलेगा। दिल्ली अब एक ऐसी सरकार चाहती है, जो गरीबों के लिए घर बनाए, जो दिल्ली को आधुनिक बनाए। दिल्ली ऐसी सरकार चाहती है, जो हर घर नल से जल पहुंचाए और टैंकर माफिया से मुक्ति दिलाए। इसलिए पूरी दिल्ली कह रही है – 5 फरवरी आएगी, AAP-दा जाएगी, भाजपा आएगी। (PM Modi on AAP)

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 8 तारीख के बाद जब दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी, तो जो भी वादे आपसे किए गए हैं, वो सारे वादे समय सीमा में पूरे किए जाएंगे। ये मोदी की गारंटी है। मोदी की गारंटी मतलब – गारंटी पूरा होने की गारंटी। भारत के करोड़ों नागरिक विकसित भारत के संकल्प को लेकर दिनरात जुटे हुए हैं। ये बहुत जरूरी है कि विकसित भारत की राजधानी भी एक विकसित देश का ‘मॉडल शहर’ बने। दिल्ली के करोड़ों नागरिक सुबह शाम अपनी पीड़ा व्यक्त करते हैं और उसमें सबकुछ आ जाता है। ये 21वीं सदी है, इसके 25 साल बीत चुके हैं। उसमें कांग्रेस का कार्यकाल भी देखा है, फिर 11 साल AAP-दा सरकार को दिए, लेकिन दिल्ली की समस्या तो वहीं की वहीं है। 25 साल में इन दोनों ने आपकी दो-दो पीढ़ी को बर्बाद कर दिया है। (PM Modi on AAP)

PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि किसी ने 14 साल राज किया, किसी ने 11 साल राज किया। फिर भी वही जाम, वही गंदगी, वही टूटी-फूटी सड़कें, गलियों में बहता गंदा पानी, वही जलभराव, वही प्रदूषण है। पीने के पानी के लिए लोग तरस रहे हैं, हा-हाकार हो रहा है, कुछ नहीं बदला। इन हालातों से दिल्ली को आपके वोट की ताकत बाहर निकाल सकती है। हमें 11 साल के पेंडिंग काम भी पूरे करने हैं और आने वाले 25-30 साल की तैयारियां भी करनी है। इसलिए मैं दिल्लीवासियों से आग्रहपूर्वक करना चाहता हूं – मोदी को दिल्ली की सेवा करने का मौका दीजिए। मैं देशभर में बहुत कुछ कर पाया हूं, लेकिन दिल्ली में आपने मुझे सेवा करने का अवसर नहीं दिया है। आपने 25 साल तक कांग्रेस भी देखी, AAP-दा भी देखी। अब एक बार कमल को भी देख लीजिए, मुझे सेवा करने का अवसर दीजिए। (PM Modi on AAP)

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा अपने वादों को पूरा करती है, जैसा कि उसके ट्रैक रिकॉर्ड से पता चलता है। आजादी के दशकों बाद भी, देश में लाखों लोग शौचालय, बैंक खाते, बिजली और गैस कनेक्शन जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित थे। उत्तराखंड के कई परिवार अब दिल्ली में रहते हैं। हमने दूरदराज के इलाकों में सड़कें बनाने का काम किया है। इसके अलावा, उत्तराखंड के युवा अब अपने गांवों की ओर लौट रहे हैं क्योंकि राज्य में भाजपा की सरकार है। हम योजनाएं बंद करने वालों में से नहीं हैं। हम योजनाओं को बल देने वाले लोगों में से हैं। आज घरों में नल से साफ पानी आता है। अगर हिंदुस्तान के दूर-दराज के गांवों में गरीब से गरीब के घर में नल से जल पहुंच सकता है तो देश की राजधानी दिल्ली में न नल से जल आता है और जहां आता भी है वो पीने के लायक नहीं होता। (PM Modi on AAP)

उन्होंने कहा कि अगर भाजपा दुर्गम गांवों में नल से जल पहुंचा सकती है तो दिल्ली के हर घर को भी नल से साफ जल भाजपा दे सकती है। AAP-दा वालों ने दिल्ली को पानी माफिया के भरोसे छोड़ दिया है। इन लोगों ने तीन चुनावों में यमुना जी की सफाई के नाम पर वोट मांगे। आज कह रहे हैं कि यमुना जी वोट नहीं देती। ये AAP-दा वालों की सरासर बेशर्मी है, बेईमानी है, बदनीयती है। यह उनकी ईमानदारी और निष्ठा की कमी उजागर होती है। गलती माफ करना भारत के नागरिकों का उदार चरित्र है, लेकिन जानबूझकर, बद इरादे से पाप करने वालों को न दिल्ली कभी माफ करती है, न देश माफ करता है। अपने राजनीतिक स्वार्थ में AAP-दा वालों ने एक और घोर पाप किया है और ये पाप कभी भी माफ नहीं हो सकता है। दिल्ली के एक पूर्व मुख्यमंत्री ने हरियाणा के लोगों पर घिनौने आरोप लगा दिए हैं। (PM Modi on AAP)

हार के डर से AAP-दा वाले बौखला गए हैं: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हार के डर से AAP-दा वाले बौखला गए हैं। क्या हरियाणा दिल्ली से अलग है? क्या हरियाणा वालों के बच्चे, परिवार और नाते-रिश्तेदार दिल्ली में नहीं रहते। क्या हरियाणा के लोग अपने ही बच्चों के पानी में जहर मिला सकते हैं। हरियाणा का भेजा हुआ यही पानी दिल्ली में रहने वाला हर कोई पीता है, पिछले 11 साल से ये प्रधानमंत्री भी पीता है, सभी न्यायमूर्ति और बाकी सभी सम्मानित लोग भी पीते हैं। आप-दा का काम करने का कोई इरादा नहीं है। पिछले पांच सालों में दिल्ली विधानसभा ने सिर्फ 70-75 दिन काम किया है, जो इसके इतिहास में सबसे कम है। इस बीच शहर में समस्याएं बढ़ी हैं, लेकिन सिर्फ 14 कानून पारित किए गए, जिनमें से पांच विधायकों के वेतन और पेंशन बढ़ाने पर केंद्रित थे। आप-दा को दिल्ली के मुद्दों की कोई चिंता नहीं है। (PM Modi on AAP)

भारतीयों का अपमान: PM मोदी

उन्होंने कहा कि AAP-दा वाले कह रहे हैं कि हरियाणा वाले दिल्ली के पानी में जहर मिलाते हैं। ये सिर्फ हरियाणा का नहीं बल्कि भारतीयों का अपमान है, हमारे संस्कारों का अपमान, हमारे चरित्र का अपमान है। ये वो देश है, जहां पानी पिलाना धर्म माना जाता है। इस देश के लोगों पर ऐसा झूठा आरोप कि कुछ भी बोल रहे हैं। मुझे पक्का विश्वास है कि ऐसी ओछी बाते करने वालों को दिल्ली इस बार सबक सिखाएगी। इन AAP-दा वालों की लुटिया यमुना जी में ही डूबेगी। भाजपा सरकार, हजारों झुग्गीवासियों के लिए पक्के घर बना रही है, जहां झुग्गी है वहां अच्छे घर दे रही है। मोदी के पास अपना कोई घर नहीं है, लेकिन मोदी का सपना है कि हर गरीब के पास अपना घर हो। शीशमहल बनाने वाले, जनता के करोड़ों रुपये लुटाने वाले कभी गरीब के घर के बारे में नहीं सोच सकते। (PM Modi on AAP)

AAP-दा और कांग्रेस ने पर्दे के पीछे गठबंधन किया: PM

प्रधानमंत्री ने कहा कि आप सभी को AAP-दा वालों की एक और चाल से सावधान रहना है। AAP-दा को हार का एहसास हो चुका है, इनके हर विधायक को लेकर जनता में बहुत गुस्सा है। इसलिए AAP-दा और कांग्रेस ने पर्दे के पीछे एक दूसरे से गठबंधन कर लिया है। AAP-दा कोशिश कर रहे हैं कि उसका नहीं तो कांग्रेस का विधायक जीत जाए, ताकि बाद में मिलकर सत्ता हथियाने का काम हो जाए, ऐसे तो दिल्ली पर डबल आपदा आ जाएगी। इसलिए आपको घर-घर जाना है और सबको कहना है कि कमल निशान पर ही वोट दें। 5 फरवरी को दिल्ली में वोटिंग के सारे रिकॉर्ड टूटने चाहिएं। आप याद रखना – AAP-दा नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे। इतिहास में पहली बार हम ऐसी सरकार देख रहे हैं, जो CAG जैसी महत्वपूर्ण संस्था की अनदेखी कर रही है। AAP सरकार ने CAG रिपोर्ट को छिपाया है, क्योंकि उन्हें पता है कि इससे उनकी पोल खुल जाएगी। आइए हम अपने उम्मीदवारों का समर्थन करें और उन्हें जिताने में मदद करें। विधानसभा के पहले सत्र में ही हम यह सुनिश्चित करेंगे कि CAG रिपोर्ट पेश की जाए। (PM Modi on AAP)

Back to top button
error: Content is protected !!