छत्तीसगढ़ : रायपुर में 28 फरवरी से 2 मार्च तक त्रिदिवसीय भव्य सत्संग ज्ञान यज्ञ समारोह का होगा भव्य आयोजन
रायपुर। श्री कबीर पारख सिद्धांत प्रचार समिति रायपुर के तत्वावधान में “त्रिदिवसीय सत्संग ज्ञान यज्ञ समारोह” का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य सत्संग “कर्मा धाम”, कृष्णा नगर, रायपुर में आयोजित होगा, जिसमें श्रद्धालु आध्यात्मिक ज्ञान एवं संत वाणी का रसास्वादन कर सकेंगे।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ को ‘प्रकृति परीक्षण अभियान’ में मिला राष्ट्रीय सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
मुख्य प्रवक्तागण
इस आयोजन में कबीर आश्रम प्रयागराज (इलाहाबाद) के परम पूज्य गुरुदेव श्री धर्मेन्द्र साहेब जी एवं दिव्य ज्योति कबीर आश्रम सोनार देवरी (बलौदा बाजार) की श्रद्धेय सुश्री चन्द्रकला साहेब जी अपने अमृतमयी प्रवचनों से भक्तों को आध्यात्मिक मार्गदर्शन देंगे।
यह भी पढ़े :- कामकाजी महिलाओं की जरूरत होगी पूरी, रायपुर और बिलासपुर में बनेंगे 6 महिला छात्रावास
कार्यक्रम का विवरण
28 फरवरी 2025, शुक्रवार
⏰ दोपहर 03:00 बजे से संध्या 06:00 बजे तक – भजन एवं प्रवचन
01 मार्च 2025, शनिवार
🔹 प्रथम सत्र – सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक – दीक्षा कार्यक्रम एवं आशीर्वचन
🔹 द्वितीय सत्र – दोपहर 03:00 बजे से संध्या 06:00 बजे तक – भजन एवं प्रवचन
02 मार्च 2025, रविवार
🔹 प्रथम सत्र – सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक – युवा वर्ग के लिए विशेष प्रवचन
🔹 द्वितीय सत्र – दोपहर 03:00 बजे से संध्या 06:00 बजे तक – भजन, प्रवचन एवं गुरु पूजा
स्थान
📍 “कर्मा धाम”, कृष्णा नगर, शुभम के मार्ट के पास, बोरिया रोड, हनुमान नगर, रायपुर (छ.ग.)
श्री कबीर पारख सिद्धांत प्रचार समिति रायपुर (छत्तीसगढ़) की ओर से श्रद्धालुओं से निवेदन है कि वे इस आध्यात्मिक सत्संग समारोह में सपरिवार उपस्थित होकर संत वचनों का लाभ उठाएं।



