छत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पुल से टकराई, एक की मौत, कई घायल
नेशनल हाईवे-30 पर बड़ा हादसा, बस कंडक्टर की मौके पर मौत, घायलों की हालत गंभीर
रायपुर । छत्तीसगढ़ के कांकेर ज़िले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। रायपुर से जगदलपुर जा रही पायल ट्रैवल्स की यात्री बस शनिवार दोपहर लगभग 12:30 बजे नेशनल हाईवे-30 पर एक पुल से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
यह भी पढ़े :- Sawan 2025 : सावन में रुद्राक्ष पहनना क्यों है खास? जानिए सही समय, विधि और नियम
ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, यात्रियों ने तोड़ी खिड़कियां
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय बस में 60 से 70 यात्री सवार थे। जैसे ही बस पुल से टकराई, उसमें अफरा-तफरी मच गई। कई यात्रियों ने खिड़कियां तोड़कर कूदकर अपनी जान बचाई। बस चालक ने भी खुद को बचाने के लिए चलती बस से कूदकर जान बचा ली।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
घायल यात्रियों को निकटवर्ती अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सभी घायलों का इलाज जारी है और अस्पताल प्रशासन की टीम अलर्ट मोड में है।
पुलिस और प्रशासन मौके पर, राहत कार्य जारी
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई।
राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है।
अब तक का अपडेट
एक मौत (कंडक्टर) की पुष्टि
कई गंभीर घायल
हादसे का कारण प्रथम दृष्टया ड्राइवर की लापरवाही या तकनीकी खराबी मानी जा रही है।



