Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में स्वामी आत्मानंद स्कूलों में एडमिशन प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू, जानिए कैसे करना होगा आवेदन

Swami Atmanand School : छत्तीसगढ़ में शिक्षा के नए सत्र 2023 -24 के लिए बच्चों का एडमिशन शुरू हो चुका है। निजी स्कूल हो या सरकारी स्कूल हो सभी जगह बच्चों का एडमिशन हो रहा है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल व स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूलों में एडमिशन के लिए सरकार ने वेबसाइट के जरिए एडमिशन लिए जाने को लेकर सेजेस पोर्टल शुरू किया है। स्वामी आत्मानंद स्कूलों में एडमिशन लेने के लिए 10 अप्रैल से आप इस पोर्टल के जरिए एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल को, जानें क्या है इस साल का थीम, छत्तीसगढ़ सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाएं

Swami Atmanand School : कब तक एडमिशन होगा

छत्तीसगढ़ में पहले सत्र में 247 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय और 32 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय संचालित किए जा रहे थे। लेकिन सत्र 2023-24 में छत्तीसगढ़ में नए 101 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय शुरू करने के लिए बजट में स्वीकृति दी गई। इन सभी विद्यालयों में सत्र 2023-24 में छात्र-छात्राओं के एडमिशन के लिए स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाईट में सेजेस पोर्टल 10 अप्रैल से शुरू कर दी जाएगी।

एडमिशन के लिए प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि 10 अप्रैल से 5 मई तक निर्धारित की गई है। अधिक आवेदन की स्थिति में लॉटरी के माध्यम से सीट आबंटन 5 मई से 10 मई तक और एडमिशन की अगली कार्यवाही 11 मई से 15 मई तक की जाएगी।

दो माध्यमों से होगा एडमिशन

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में एडमिशन के संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी करते हुए इसका पालन सुनिश्चित करने कहा गया है। जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि हिन्दी और अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन ऑनलाईन और ऑफलाईन दोनों माध्यम से किया जा सकेगा। एक विद्यार्थी एक विद्यालय के लिए ही आवेदन कर सकेगा। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में राज्य में पहले से संचालित अंग्रेजी माध्यम के 152 प्राथमिक और 153 पूर्व माध्यमिक शालाओं के छात्र-छात्राओं को कक्षा 6वीं और 9वीं में प्राथमिकता से एडमिशन दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले हो सकता है पीसीसी चीफ में बदलाव, जानिए इस मामले में क्या बोले मोहन मरकाम

Swami Atmanand School : इन बच्चों को मिलेगी प्राथमिकता

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुसार अंग्रेजी और हिन्दी माध्यम के विद्यालयों में ’महतारी दुलार योजना’ अंतर्गत कोरोना महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों को विशेष प्राथमिकता से प्रवेश दिया जाएगा। एडमिशन के लिए आवेदन पत्र के साथ पालक का मृत्यु प्रमाण पत्र संलग्न किया जाना अनिवार्य होगा। अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की प्रत्येक कक्षा में रिक्त सीट के 50 स्थान पर प्रतिशत छात्राओं का चयन किया जाएगा। बालिकाओं की पर्याप्त संख्या नहीं मिलने पर बालकों से सीट भरी जा सकेंगी।

25% एडमिशन सीटों पर मिलेगी छूट

बीपीएल और आर्थिक रूप से कमजोर पालकों के बच्चों को कुल रिक्त सीट के 25 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। पालकों को सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। कुल रिक्त पदों के 25 प्रतिशत सीटो पर आवेदक बच्चों का प्रवेश लॉटरी सिस्टम मतलब कम्प्यूटर के माध्यम से रेंडमली चयन किया जाएगा। रिक्त सीट के विरूद्ध अधिक पात्र आवेदक होने पर लॉटरी से चयन किया जाएगा। कक्षा पहली में प्रवेश के लिए विद्यार्थी की आयु 31 मई 2023 की स्थिति में 5 से 6 वर्ष 6 माह के बीच होनी चाहिए।

Back to top button
error: Content is protected !!