आज छत्तीसगढ़ आएंगी प्रियंका गांधी, कोरबा में ज्योत्सना महंत के लिए करेंगी प्रचार

Priyanka Gandhi Korba Tour: छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के मतदान के लिए केंद्रीय नेताओं के दौरे तेज हो गए हैं। इस बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज (2 मई) छत्तीसगढ़ आएंगी। इस दौरान वे कोरबा लोकसभा के चिरमिरी में जनसभा को संबोधित करेंगी। प्रियंका का यह दूसरा दौरा है। इससे पहले दूसरे चरण के लिए उन्होंने राजनांदगांव और कांकेर में चुनाव प्रचार किया था। प्रियंका गांधी सुबह 11:45 पर बिलासपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी। वहां से सीधे कोरबा के लिए रवाना होंगी। दोपहर 12.30 से 1.30 चिरमिरी में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। दोपहर 1.35 पर कोरबा से बिलासपुर के लिए प्रियंका गांधी रवाना होंगी।
यह भी पढ़ें:- अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्री महावीर देव मंदिर में हुआ श्रमिकों का सम्मान
प्रियंका गांधी दोपहर 2 बजे बिलासपुर से मध्यप्रदेश दौरे चली जाएंगी। बता दें कि कोरबा सीट से 2019 में कांग्रेस को जीत मिली थी। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से सिर्फ 2 यानी बस्तर और कोरबा ही कांग्रेस के पास है। बाकी 9 सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी। बीजेपी से इस बार पार्टी की कद्दावर नेता सरोज पांडेय को मैदान में है। वहीं कांग्रेस ने फिर से सांसद ज्योत्सना महंत पर ही भरोसा जताया है। ऐसे में यह सीट बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। कोरबा लोकसभा सीट का चुनाव नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत के प्रतिष्ठा का चुनाव माना जा रहा है। ज्योत्सना महंत उनकी पत्नी हैं। विधानसभा परिणाम को देखते हुए राजनीतिक जानकार इस सीट पर काटें की टक्कर का बता रहे हैं। (Priyanka Gandhi Korba Tour)
कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर न्याय पत्र से प्रदेश में नई उम्मीद जगाने व जनता के हक के लिए कोरबा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत चिरमिरी में अपनी आवाज बुलंद करेंगी।
न्याय पर आस्था रखने वाले सभी प्रदेशवासियों का हार्दिक स्वागत है।
श्रीमती… pic.twitter.com/bekm09vTzk— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) May 1, 2024
एक दिन पहले अमित शाह ने की थी सभा
वहीं एक दिन पहले यानी 1 मई को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी कोरबा के कटघोरा में जनसभा को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने हिंदुत्व, आतंकवाद, नक्सलवाद के मुद्दों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। वहीं आरक्षण और संविधान बदलने को लेकर कांग्रेस का मंत्र झूठ बोलो बताया था। उन्होंने कहा था कि मोदी जी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते ही 2 साल के अंदर नक्सलवाद का सफाया किया जाएगा। अब तो नक्सली भी स्वीकार कर रहे हैं कि उनको बड़ा नुकसान हुआ है, लेकिन कांग्रेस को शर्म तक नहीं आ रही है, उन्होंने हमेशा आतंक को बढ़ावा दिया। शाह ने कहा कि कांग्रेस नक्सलवाद का पोषण करती है। (Priyanka Gandhi Korba Tour)



