Google Analytics —— Meta Pixel

पर्यटन स्थल बना इश्क का अड्डा? मैनपाट में प्रेमी जोड़े का वीडियो वायरल, उठे सवाल

छत्तीसगढ़ के सरगुजा स्थित पर्यटन स्थल मैनपाट में प्रेमी जोड़े का सार्वजनिक स्थान पर रोमांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। कमलेश्वरपुर चौक के वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक प्रेमी जोड़ा सार्वजनिक स्थान पर खुलेआम एक-दूसरे से लिपटकर रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो सरगुजा जिले के मैनपाट स्थित कमलेश्वरपुर चौक का है। सैलानियों की मौजूदगी के बीच बनाए गए इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है।

जानकारी के मुताबिक, मैनपाट के कमलेश्वरपुर चौक पर एक प्रेमी जोड़ा सार्वजनिक स्थान पर एक-दूसरे के साथ रोमांस करता दिखाई दे रहा है। आसपास लोगों और पर्यटकों की आवाजाही के बीच दोनों की गतिविधियों का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। इसके बाद से यह वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है।

पर्यटन स्थल पर सार्वजनिक व्यवहार को लेकर उठे सवाल

मैनपाट अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, हरे-भरे मैदानों और खूबसूरत पर्यटन स्थलों के लिए प्रदेशभर में मशहूर है। यहां हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में सार्वजनिक स्थान पर प्रेमी जोड़े का कथित रोमांस का वीडियो सामने आने के बाद सामाजिक मर्यादा और सार्वजनिक व्यवहार को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे निजी स्वतंत्रता से जोड़कर देख रहे हैं, तो कुछ सार्वजनिक स्थानों पर मर्यादित व्यवहार बनाए रखने की बात कह रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जांजगीर के सरकारी स्कूल में शिक्षक-शिक्षिका का वीडियो भी हुआ था वायरल

गौरतलब है कि इससे पहले जांजगीर-चांपा जिले के एक सरकारी स्कूल से भी शिक्षक और शिक्षिका का कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया था। सरकारी स्कूल परिसर में इस तरह की कथित गतिविधि को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई थी।

DEO ने दिए थे जांच के निर्देश

बताया गया था कि वायरल वीडियो नवागढ़ ब्लॉक के एक सरकारी स्कूल का है। वीडियो में दिखाई दे रहे युवक और युवती दोनों शिक्षक बताए गए थे। मामला सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। हालांकि, इस मामले में भी वायरल वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।

Back to top button
error: Content is protected !!