कांग्रेस ने मोहब्बत की दुकान में फेक वीडियो का कारोबार खोला: PM मोदी
PM Modi on Congress: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा में विजय विश्वास सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में मैंने इस देश की क्षमता देखी है, जिसके आधार पर मैं अपनी गारंटी देता हूं। मेरी गारंटी खोखले वादे नहीं हैं। वे मेरे अनुभव और भारत की प्रतिभा की समझ से उपजे हैं, जो मुझे विश्वास दिलाता है कि हम क्या हासिल कर सकते हैं। मैं गारंटी लेकर आया हूं और मेरी गारंटी है… आने वाले मेरे तीसरे टर्म में मैं हिंदुस्तान को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना के रहूंगा।
यह भी पढ़ें:- देश में मुस्लिम बहनें वोट बैंक की राजनीति का शिकार हुईं: PM नरेंद्र मोदी
उन्होंने कहा कि जब देश तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा तब उसकी समृद्धि, सामर्थ्य और उसका लाभ, वर्तमान पीढ़ी को भी मिलेगा और आपकी आने वाली पीढ़ी को मिलेगा। मैं गुजरात के लोगों की बुद्धिमत्ता को सलाम करता हूं, जिन्होंने लगातार एक स्थिर सरकार चुनी है। आपको दीर्घकालिक हानि की कीमत पर अल्पकालिक लाभ का लालच कभी नहीं हुआ है। राजनीतिक अस्थिरता के कारण कई राज्यों को नुकसान उठाना पड़ा है। यह प्रशंसनीय है कि एक बार जब आपने कांग्रेस को सत्ता से हटा दिया, तो आपने कभी भी उनका स्वागत नहीं किया। आज जिन राज्यों में कांग्रेस सत्ता में है उनकी हालत खस्ता है। (PM Modi on Congress)
कांग्रेस के शहजादे… मोहब्बत की दुकान लेकर निकले थे, लेकिन इन्होंने मोहब्बत की दुकान में फेक वीडियो का कारोबार खोल दिया है।
इनकी मोहब्बत की दुकान फेक फैक्ट्री हो चुकी है।
– पीएम श्री @narendramodi
पूरा वीडियो देखें: https://t.co/78OWZ13259 pic.twitter.com/l0Makvu4Bi
— BJP (@BJP4India) May 1, 2024
PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2014 में जब मैं पहली बार लोकसभा के मैदान में आया तो कांग्रेस के पास मुद्दे थे कि ये चाय वाला क्या करेगा… ये मेरी मजाक उड़ाते थे, लेकिन देश ने उनकी इस हरकतों को ऐसा जवाब दिया कि जो कभी 400 सीट लेकर बैठते थे वो 40 सीट पर आ गए। कांग्रेस के शहजादे… मोहब्बत की दुकान लेकर निकले थे, लेकिन इन्होंने मोहब्बत की दुकान में फेक वीडियो का कारोबार खोल दिया है। इनकी मोहब्बत की दुकान फेक फैक्ट्री हो चुकी है। कांग्रेस की जमात कान खोलकर सुन ले… ये मोदी है… और मोदी जब तक जिंदा है- कभी भी धर्म के आधार पर आरक्षण का खेल खेलने नहीं देगा। (PM Modi on Congress)
कांग्रेस की जमात कान खोलकर सुन ले…
ये मोदी है… और मोदी जब तक जिंदा है- कभी भी धर्म के आधार पर आरक्षण का खेल खेलने नहीं देगा।
– पीएम श्री @narendramodi
पूरा वीडियो देखें: https://t.co/78OWZ13259 pic.twitter.com/7oTHwG8dfJ
— BJP (@BJP4India) May 1, 2024



