Google Analytics —— Meta Pixel

पूर्व-अग्निवीरों के लिए अब BSF के बाद अब CISF में 10% आरक्षण, आयु और फिजिकल टेस्ट में भी मिलेगी छूट

Agniveer Scheme : अग्निवीरों के लिए खुशखबर है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) में पूर्व अग्निवीर के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा के एक हफ्ते बाद, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में इसी तरह के आरक्षण की घोषणा की है। पीटीआई के मुताबिक, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल अधिनियम, 1968 (1968 का 50) के तहत बनाए गए नियमों में संशोधन के बाद एक अधिसूचना के जरिए यह घोषणा की गई। इस अधिसूचना में कहा गया है कि पूर्व अग्निवीरों को शारीरिक दक्षता परीक्षा में भी छूट दी जाएगी।

यह भी पढ़ें : अफगानिस्तान को पीछे छोड़ पाकिस्तान निकला आगे, बना दुनिया का टॉप आतंकवाद प्रभावित देश

Agniveer Scheme : आयु और फिजिकल टेस्ट में भी छूट

गृह मंत्रालय ने अधिकतम आयु सीमा में छूट देने की भी अधिसूचना जारी की है। इसमें बताया गया है कि छूट इस पर निर्भर करेगी कि वह अग्निवीर के पहले बैच के या बाद के बैच के हैं। अधिसूचना में कहा गया है कि पूर्व अग्निवीरों को फिजिकल एग्जाम में भी छूट दी जाएगी। केंद्र ने कहा कि पूर्व अग्निवीरों के पहले बैच के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में पांच साल तक और अन्य बैच के उम्मीदवारों के लिए तीन साल तक की छूट दी जाएगी। बता दें कि अर्धसैनिक बलों में भर्ती के लिए निर्दिष्ट आयु सीमा 18-23 वर्ष है।

BSF में भी अग्निवीरों के लिए आरक्षण

आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने बीते दिनों सीमा सुरक्षा बल (BSF) में पूर्व अग्निवीरों की भर्ती के लिए 10 फीसदी आरक्षण देने का ऐलान किया था। बीएसएफ में जवानों की भर्ती में 10 फीसदी हिस्सा अग्निवीरों का होगा। पहले बैच के पूर्व अग्निवीरों को ऊपरी आयु सीमा में भी 5 साल की छूट दी जाएगी।

यह भी पढ़ें : Coronavirus Cases : फिर बढ़ रहा कोरोना, 4 महीनों में आए सबसे ज्यादा मामले, केंद्र ने इन 6 राज्यों को जारी किया अलर्ट

Agniveer Scheme : अग्निपथ योजना

भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने पिछले साल 14 जून 2022 को थल सेना, नौसेना और वायु सेना में साढ़े 17 से 21 वर्ष की आयु के युवाओं को चार साल की अवधि के लिए भर्ती करने के लिए महत्वाकांक्षी अग्निपथ योजना की शुरुआत की थी। योजना के तहत होने वाली भर्तियों को अग्निवीरों के रूप में जाना जाता है। केंद्र ने कहा था कि चार साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद एक चौथाई भर्तियां नियमित सेवा में समाहित की जाएंगी।

Back to top button
error: Content is protected !!