लोगों को खुश रखने वाले नंबर-1 CM बने भूपेश बघेल, सर्वे में खुलासा

Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जनता को खुश रखने में देश में पहले पायदान पर हैं। दूसरे नंबर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल है। ये बात IANS-C वोटर्स के सर्वे में सामने आई है। सर्वे में दावा किया गया है कि देश में सबसे में एंटी-इनकम्बेंसी छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की है। एजेंसियों के मुताबिक ये देशव्यापी सर्वे था, जिसमें राज्यों से पता किया गया कि लोग अपने CM से खुश या नाराज हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में 2023 अंत में विधानसभा चुनाव होंगे। इसके पहले भी राज्य बेरोजगारी दर के मामले में देश में नंबर एक पर आ चुका है। (Bhupesh Baghel)

यह भी पढ़ें:- आज कांग्रेस को मिलेगा नया कप्तान, 24 साल बाद गैर-गांधी अध्यक्ष

गौरतलब है कि भूपेश सरकार ने राज्य के प्रशासनिक ढांचे में कसावट लाते हुए पिछले पौने चार साल में 6 नए जिलों और 77 से ज्यादा नई तहसीलें और कई अनुविभाग शुरू किए हैं। अब छत्तीसगढ़ में जिले बढ़कर 33, तहसीलें 227 और अनुविभाग 108 हो चुके हैं।  राज्य में पिछले एक साल से बेरोजगारी दर देशभर के राज्यों में सबसे कम बनी हुई है। यह लगातार 1 प्रतिशत से नीचे है।  राजीव किसान न्याय योजना, गोधन समेत न्याय योजनाओं के जरिए लोगों के खाते में डेढ़ लाख करोड़ रुपए पहुंचाए।  सरकारी अंग्रेजी मीडियम स्कूल योजना और हेल्थ में हाट-बाजार और शहरी क्लीनिक से लोगों को सीधी राहत। (Bhupesh Baghel)

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा

  • ग्राम मुक्ता के गौठान में समतलीकरण एवं मुरूमीकरण निर्माण कार्य की स्वीकृति, लागत राशि 19 लाख रुपए।
  • ग्राम पंचायत मुक्ता से जनपद पंचायत मालखरौदा के आगे सीसी रोड निर्माण कार्य की स्वीकृति, लागत राशि 20 लाख रुपए।
  • ग्राम मुक्ता में सामुदायिक भवन की स्वीकृति, लागत 7 लाख रुपए।  
  • ग्राम जमगहन के खनती तालाब में सौंदर्यीकरण निर्माण कार्य की घोषणा, लागत 19 लाख रुपए।
  • ग्राम मुक्ता के मुक्तिधाम में अहाता और शेड निर्माण कार्य की घोषणा।
  • ग्राम मुक्ता के मुड़ातालाब में तटबंध (दीवाल) निर्माण कार्य करने की घोषणा।
  • ग्राम पंचायत मालखरोदा में मुख्यमार्ग कलमी, नहरपार से चिखली, छोटेकोट, सिघरा होते हुए बेल्हाडीह तक सड़क निर्माण की घोषणा,       (लगभग 12 किलोमीटर)।
  • ग्राम पंचायत सिघरा में महिलाओं के प्रशिक्षण के लिए एन.आर.एल.एम. डोम निर्माण कार्य की घोषणा।
  • ग्राम पंचायत सारसडोल में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला को नवीन हाई स्कूल में उन्नयन की घोषणा।
  • ग्राम जमगहन व सुलौनी में शासकीय हाई स्कूल का हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन की घोषणा।
  • ग्राम मुक्ता में नवीन हाई स्कूल की घोषणा।
  • नगर पंचायत अडभार में मां अष्टभुजी देवी की नगरी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा।
  • मालखरौदा में युवा प्रशिक्षण केंद्र में अहाता निर्माण की घोषणा।
  • खर्री गांव में पुल निर्माण की घोषणा। (Bhupesh Baghel)

ग्राम- साराडीह, विकासखण्ड- डभरा

  • साराडीह में सामुदायिक भवन का निर्माण की घोषणा।
  • साराडीह बैराज में पर्यटन स्थल का होगा विकास।
  • साराडीह में रामनिषाद घर से मांझा खोल तक सीसी रोड निर्माण।
  •  चंद्रपुर में नया थाना भवन निर्माण।
  • चंद्रपुर में पर्यटन स्थल का विकास मरीन ड्राइव का निर्माण।
  • ग्राम टूंड्री में पुलिस चौकी निर्माण करने की घोषणा।
  • ग्राम सिरियागढ़ के शासकीय हाई स्कूल को हायर सेकेंडरी में उन्नयन किया जाएगा।
  • सकराली में बनेगा 33/11 केवी सब स्टेशन।
  • ग्राम साराडीह में विद्युत लाइन का होगा विस्तार।
  • डभरा शासकीय कॉलेज रोड का निर्माण।
  • डभरा में सब्जी मंडी खोलने की घोषणा।

चन्द्रपुर

  • मुख्यमंत्री ने देवांगन समाज के भवन के लिए 25 लाख देने की घोषणा की।
  • मुख्यमंत्री ने चन्द्रपुर कॉलेज का नाम मुकुटधर पांडेय के नाम करने की घोषणा की।
  • दिव्यांग उद्धव यादव ने अपनी आर्थिक समस्या से अवगत कराया और  टेलरिंग के काम को बढ़ाने के लिए राशि की मांग पर मुख्यमंत्री ने 50 हजार रूपये देने की घोषणा की।
  • मुख्यमंत्री ने माली समाज के धर्मशाला के लिए 20 लाख रूपये देने की स्वीकृति दी।
  • मुख्यमंत्री ने यादव झेरिया समाज के सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख देने की स्वीकृति दी।
  • मैत्री समाज के सामजिक भवन के लिए मुख्यमंत्री ने 10 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की।
  • मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डभरा-मड़वा में कबीर समाज के सत्संग भवन  के लिए 20 लाख रूपये देने की स्वीकृति दी। (Bhupesh Baghel)

Related Articles

Back to top button