दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड जैसा एक और मामला आया सामने, पत्नी और बेटे ने किए कई टुकड़े

Another Case Like Shraddha: देश की राजधानी दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड की तरह एक और मामला सामने आया है। हालांकि क्राइम ब्रांच ने ईस्ट दिल्ली में मिल रहे इंसानी शरीर के टुकड़ों की गुत्थी को सुलझा लिया है। क्राइम ब्रांच ने पांडव नगर से एक महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बेटे ने मां के साथ मिलकर पिता की हत्या को अंजाम दिया और फिर शव को काट कर फ्रिज में रख दिया। दोनों ने अलग-अलग दिन जाकर चांद सिनेमा के सामने स्थित ग्राउंड में आधी रात के बाद शवों के टुकड़े को ठिकाने लगाया।

यह भी पढ़ें:- प्रदर्शनकारियों ने थाने में किया हमला, 36 पुलिसकर्मी घायल

जानकारी के मुताबिक पिता के किसी दूसरी महिला के साथ संबंध थे। इसलिए बेटे ने मां के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। हत्या की इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने वाली महिला का नाम पूनम और बेटे का नाम दीपक है। मृतक का नाम अंजन दास है। पूनम उसकी पत्नी है, जबकि दीपक उसका बेटा है। दोनों मां-बेटे ने मृतक अंजन दास को पहले नशे की गोलियां खिलाई, फिर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव के टुकड़े कर उसको फ्रिज में रख दिया। इसके बाद अलग-अलग दिन आधी रात में शवों के टुकड़े को ठिकाने लगाया। (Another Case Like Shraddha)

वहीं पुलिस ने बताया कि आरोपियों के घर से वह फ्रिज भी जब्त कर ली गई है, जिसमें शव के टुकड़े काट कर रखे गए थे। अवैध संबंधों की वजह से इस हत्या को अंजाम दिया गया था। दोनों ने अपने घर में अंजन दास के शव के टुकड़े करके फ्रीज में छिपाकर रख लिए थे और फिर उन टुकड़ों को मौका पाकर पांडव नगर इलाके में स्थित एक मैदान में फेंक दिया करते थे। (Another Case Like Shraddha)

वहीं उनके घर के आसपास लगे CCTV फुटेज की मदद से दोनों पर हत्या करने का शक गहराया। जब गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो दोनों ने हत्या करने की बात कबूल ली। बता दें कि इससे पहले दिल्ली के महरौली इलाके में भी इसी तरह से एक हत्या की वारदात अंजाम दिया गया था। इसका खुलासा पुलिस ने 12 नवंबर को किया था। श्रद्धा वालकर नाम की एक लड़की की उसके प्रेमी आफताब ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। फिर शव के 35 टुकड़े कर उसे फ्रिज में रख दिया। आफताब रात में रोज घर से बाहर निकल जाता और अलग-अलग इलाकों में एक टुकड़ा फेंक आता था। मामले में जांच अब भी चल रही है। (Another Case Like Shraddha)

Related Articles

Back to top button