Balodabazar News Update: किसान धान के बदलें अन्य फसलों पर दे जोर: कलेक्टर

बलौदाबाजार: कलेक्टर डोमन सिंह ने कृषि और उससे संबंधित विभिन्न विभागों के अधिकारियों (Balodabazar News Update) के साथ बैठक कर धान के बदले अन्य फसलों में जोर लगाने के निर्देश दिए हैं। किसानों को समय पर बीज मिल जाए यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी कृषि विभाग की है। उन्होंने कहा कि सभी कृषि विकास अधिकारी,ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी और उद्यानिकी विभाग के मैदानी कर्मचारियों को धान के बदले अन्य फसल लेने के लिए निर्धारित हेक्टेयर का लक्ष्य देकर काम करें। उन्होंने आगे कहा कि गांव गांव में जाकर सभी मैदानी कर्मचारी अपने अपने क्षेत्र के हिसाब से फसल चयन कर एक सप्ताह में कार्य योजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें:- Raipur News Update: 4 जून को ‘मुक्तिबोध स्वदेश की खोज’ का लोकार्पण

बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत कृषकों को E-KYC करवाने के लिए गांव-गांव जाकर चौपाल के माध्यम से जागरूक करने के निर्देश भी दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मानसून (Balodabazar News Update) आगमन के पूर्व सभी विभाग जो-जो तैयारी करते हैं वह सभी अपना काम 7 जून तक लें। इस दौरान पशु पालन विभाग को चारागाह लगाने,जानवरों के टीकाकरण और बरसात के समय मे मछली पालन विभाग को प्रजनन के समय मछली ना मारने के नियमों का पालन सुनिश्चित करनें के निर्देश दिए हैं। इस बैठक में जिला पंचायत CEO डॉ फरिहा आलम सिद्की, उपसंचालक कृषि जोसेफ टोप्पो, पशुपालन डॉ SP सिंह,सहायक संचालक उद्यानिकी आर एस वर्मा, मछली पालन विभाग विनोद वर्मा उपस्थित रहे।

इस तरह कराएं अपना e-KYC

सभी किसानों के लिए e-KYC अनिवार्य है, ताकि योजना के तहत धोखाधड़ी (Balodabazar News Update) और घोटालों की संख्या को रोका जा सके। किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना e-KYC करवा सकते हैं। इसके अलावा किसान सीएससी केंद्र पर जाकर भी इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। अपने आवेदन की स्थिति देखने के लिए पीएम किसान वेबसाइट पर जाएं। अब होमपेज पर फार्मर्स कॉर्नर पर क्लिक करें। इसके बाद लाभार्थी स्थिति विकल्प पर टैप करें। अब आपके सामने नया पेज खुलेगा। यहां अपना आधार नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें। इसके बाद आपको अपने स्टेटस की पूरी जानकारी मिल जाएगी।

Related Articles

Back to top button