Google Analytics —— Meta Pixel

Bastar education initiative:बस्तर के बच्चों का स्वर्णिम भविष्य सुनिश्चित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Bastar education initiative: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा परिसर में नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत राजधानी रायपुर के शैक्षणिक भ्रमण पर आए सुकमा जिले के पांच सुदूर ग्राम पंचायतों के बच्चों से आत्मीय मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने बच्चों से सौहार्दपूर्ण संवाद किया और राजधानी में उनका स्वागत करते हुए कहा कि “बस्तर के बच्चों का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

यह भी पढ़ें:- Indian astronaut returns: शुभांशु शुक्ला सहित चार एस्ट्रोनॉट स्पेस स्टेशन से लौटे, 18 दिन बाद धरती पर लैंडिंग

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को बस्तर के अंतिम छोर तक पहुँचाने हेतु कृतसंकल्पित है। उन्होंने बच्चों से पूछा, “बस्तर के शेर बच्चों ने रायपुर के जंगल सफारी में शेर देखा या नहीं?” इस मजाकिया सवाल पर सभी हँस पड़े। (Bastar education initiative)

उन्होंने बताया कि सुदूर अंचलों में सुरक्षा कैंप स्थापित हो रहे हैं, जिससे चौतरफा विकास की राहें खुल रही हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आत्मनिर्भर बस्तर की दिशा में दुग्ध उत्पादन जैसे स्थानीय रोजगारों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे बच्चों को शिक्षा के साथ आर्थिक सुरक्षा भी मिलेगी। (Bastar education initiative)

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक ईश्वर साहू और सुशांत शुक्ला भी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत पालाचलमा, पोटकपल्ली, एलमागुंडा, ताड़मेटला और गोलापल्ली पंचायतों के 100 स्कूली बच्चे रायपुर के दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर आए हैं। उन्हें मंत्रालय, जंगल सफारी, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जैसे स्थलों का अवलोकन कराया गया। (Bastar education initiative)

Back to top button
error: Content is protected !!